अरुणाचल प्रदेश के पास पांगसू एवं जयरामपुर में पेडल टू प्लांट, रायसेन की पर्वतारोही अंजना यादव भी रही सहभागी
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
अरुणाचल प्रदेश से मुंद्रा तक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया एवं ग्रीन इंडिया संकल्प से प्रेरित होकर भारत के खेल मंत्रालय एवं खेल मंत्री के फिट इंडिया मूवमेंट के दृष्टिकोण के साथ पेडल टू प्लांट साइक्लिंग मिशन ने अरुणाचल प्रदेश में चरण की शुरुआत की। जिसमें सम्मानित अतिथियों और स्थानीय नागरिकों की प्रेरणादायक उपस्थिति में की।

यह मिशन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए फिट इंडिया मूवमेंट की भावना को आगे बढ़ाते हुए युवाओं को फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित कर रहा है। कार्यक्रम में लैसम सिमाई विधायक, ब्रिगेडियर सरबजीत सिंह, कमांडर, हेडक्वार्टर 25 सेक्टर, असम राइफल्स कर्नल अतुल पराशर, कमांडेंट, 10 असम राइफल्स,स्थानीय नागरिक, संगठन प्रतिनिधि, जेसीओ एवं ओआर, 10 असम राइफल्स उपस्थित रहे।
10 असम राइफल्स के 10 जवान जिनमें 3 महिला राइफलमेन भी शामिल थी। पांगसू पास से जयरामपुर तक इस अभियान में शामिल हुए, जो राष्ट्रीय एकता, फिटनेस और हरित चेतना का प्रतीक रहा।

इसके साथ ही जयरामपुर बटालियन असम राइफल्स द्वारा एक प्रेरक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 2 अधिकारी, 15 जेसीओ, 40 जवान, 30 परिवारों ने मिलकर 60 पौधे लगाए।
टीम ने असम राइफल्स और अरुणाचल प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त किया और संकल्प दोहराया कि यह अभियान भारत को फिट, स्वच्छ और हरित बनाने में योगदान देता रहेगा।
यह मिशन अरुणाचल प्रदेश से मुंद्रा की ओर अग्रसर है और युवाओं को राष्ट्र निर्माण, फिटनेस और हरित भारत के संदेश के साथ प्रेरित कर रहा है।
साइक्लिस्ट में पर्वतारोही अंजना यादव,नीलेश बारोट (कोच), एवरेस्टर निशा कुमारी, निक्षा बारोट, पेडल टू प्लांट की टीम मौजूद रही।