Let’s travel together.

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सतर्कता जागरूकता रैली का आयोजन

0 123

सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट

भोपाल।सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, आँचलिक कार्यालय भोपाल द्वारा सतर्कता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य बैंक कर्मियों एवं आम नागरिकों में ईमानदारी, निष्ठा एवं भ्रष्टाचार विरोधी मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
रैली का शुभारंभ श्री धीरज गोयल, अंचल प्रमुख, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा अरेरा हिल्स, भोपाल स्थित कार्यालय परिसर से किया गया। रैली में बैंक के उप महाप्रबंधक श्री प्रमोद मिश्रा, आतंरिक लेखा परिक्षक श्री राकेश शर्मा सहित अनेको अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा “भ्रष्टाचार मुक्त भारत”, “ईमानदारी हमारी पहचान”, “सतर्क रहें, सुरक्षित रहें” “ना रिश्वत ना भ्रष्टाचार-ये है हमारे संस्कार” जैसे नारे लगाकर नागरिकों को भ्रष्टाचार के विरुद्ध सजग रहने का संदेश दिया।
रैली जेल रोड, कोर्ट रोड क्षेत्र से होते हुए आँचलिक कार्यालय भोपाल में संपन्न हुई। इस अवसर पर श्री गोयल ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक कर्मचारी को अपने कार्य निष्पादन में पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा को सर्वोपरि रखना चाहिए, जिससे संस्थान की साख और समाज में विश्वास मजबूत हो सके तथा देश का विकास हो सके.
कार्यक्रम का संचालन श्री प्रमोद घाटिया, सतर्कता अधिकारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उल्लेखनीय सहयोग रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |     ट्रैक्टर टोचन का रोमांचक ट्रायल, ‘द ग्रैंडफादर’ ने दिखाया दम     |     गणेश झांकियों में गूंजे भक्ति के स्वर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन     |     28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811