रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
मंडीदीप। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 127वें संस्करण को वार्ड क्रमांक 12 के बूथ क्रमांक 53 पर सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत के स्वदेशी संकल्प पत्र का संकल्प लिया तथा सभी उपस्थित जनों से संकल्प पत्र भरवाए गए।
यह कार्यक्रम पार्षद एवं भाजपा जिला मंत्री प्रार्थना चौहान के निवास पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंडल के सह-कोषाध्यक्ष एवं बूथ 50 के अध्यक्ष घनश्याम गोस्वामी, बूथ 53 के रामपाल मिश्रा, बूथ 51 के रवि स्वामी, बूथ 52 के अध्यक्ष राजा सोनारे, भाजपा मंडल मंत्री सुधा राठौर, भाजपा वरिष्ठ नेता सुरेंद्र चौहान, रेखा राजपूत, मुस्कान चौहान, सुनिधि चौहान, अंशिका चौहान, देवेंद्र कुशवाहा सहित सभी बूथों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के संदेशों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु स्थानीय स्तर पर जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया गया।