Let’s travel together.

तीन साल से घोड़ा पछाड़ पुल पर लगी रेलिंग क्षतिग्रस्त, किसी दिन हो सकता है बड़ा हादसा

0 129

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित घोड़ा पछाड़ पुल पर लगी रेलिंग 3 साल से ज्यादा समय से क्षतिग्रस्त अवस्था में लगी हुई है। जबकि इस पुल के ऊपर से 24 घंटे में 10 हजार से ज्यादा वाहनों का आना-जाना है। इस पुल की रेलिंग को टूटे हुए 3 साल से ज्यादा समय हो चुका है। यहां पुल कई साल पुराना बताया जाता है। इस पुल की दोनों ओर बनी हुई रेलिंग जगह-जगह से टूट रही है। और रेलिंग का हिस्सा भी कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जिम्मेदारों द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि रोजाना इस पुल पर से हजारों वाहन गुजरते हैं। इसी रास्ते से होकर कई वीआईपी गुजरते हैं। लगभग सौ वर्षों से भी अधिक पुराने पुल की रेलिंग जगह जगह से टूट चुकी है।और बड़ी मात्रा में रेलिंग क्षतिग्रस्त भी हो चुकी है। जब इस पुल पर से कोई भारी वाहन गुजरता है तो पुल पूरा कांपने लगता है। इस पुल पर से होकर भोपाल से विदिशा, सागर, बीना, अशोकनगर चंदेरी ,उत्तर प्रदेश और विदिशा से भोपाल को जाने, वाली यात्री बसें सैकड़ों की तादाद में प्रतिदिन गुजरती हैं। कभी भी कोई बड़ी अनहोनी होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। एमपीआरडीसी द्वारा इसकी मरम्मत नही करके यहां से गुजरने वाले राहगीरों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने शासन प्रशासन से मांग की है। कि शीघ्र से शीघ्र इस पुल की मरम्मत की जाए नही तो किसी दिन बड़ी अनहोनी हो सकती है। कुछ महीने पहले ही भोपाल विदिशा हाईवे पर एमपीआरडीसी द्वारा पैचवर्ग का कार्य किया गया है। मगर पुल की रेलिंग की मरम्मत नहीं की गई है। अगर कभी खुद ना कस्ता कोई वाहन पुल की रेलिंग से टकरा जाएगा तो सीधे 20 फीट नीचे नदी में जागर गिरेगा।
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर बनी कई पुलियों पर रेलिंग नहीं लगी हुई है जो हादसो को न्योता दे रही है कुछ दिन पहले ही हाईवे पर स्थित सेमरा रोड की एक पुलिया के ऊपर सागर से भोपाल जा रही एंबुलेंस लटक गई थी वह तो गांधी मत रही कि थोड़ी और आगे नहीं बड़ी नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। इसके अलावा भी कई पुलियां ऐसी है जिन पर एमपीआरडीसी द्वारा रेलिंग नहीं लगाई गई है।
कुछ दिन पहले एक वाहन घोड़ा पछाड़ पुल के पास गिर गया था जिसमें ड्राइवर को मामूली सी चोट आई थी। अगर वाहन थोड़े और आगे जाकर गिरता तो सीधे नदी में जाता जिससे बड़ा हादसा हो जाता।

इनका कहना हे

भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 के घोडापछाड़ पुल की रेलिंग तो छतिग्रस्त अवस्था में है। इसके अलावा पुल भी काफी जर्जर हो चुका है। ज़िम्मेदार अफसर इस और ध्यान नही देकर लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
गिरजेश नायक  सरपंच

में कुलहड़िया दीवानगंज से विदिशा अपडाउन करता हूँ। जब खोड़ापछाड पुल से निकलता हूं तो यहां से निकलने में जान का खतरा लगता है। क्योंकि पुल की रेलिंग काफी समय से टूटी हुई पड़ी है। कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है।
पवन प्रजापति निवासी कुलहड़िया दीवानगंज
यह पुल काफी वर्ष पुराना हो चुका है। इसकी रेलिंग भी कई जगह से टूट चुकी है एमपीआरडीसी को पल की मरम्मत करना चाहिए नहीं तो किसी दिन बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता।
सुरेश साहू, अनिल साहू स्थानीय निवासी दीवानगंज

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दहेज प्रताड़ना मामले में बंद महिला बंदी ने फांसी लगाकर दी जान     |     रायसेन जिले में शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की अनदेखी या उपकार..     |     ठेका श्रमिकों को ईएसआई व ईपीएफ सुविधाएं नहीं, यूनियन ने की शिकायत     |     मंडीदीप में पानी संकट पर फूटा जनाक्रोश, नगर पालिका अध्यक्ष कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन     |     दिनारा के वीरसरोवर तालाब व गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के संरक्षण से खुलेगा रोजगार का रास्ता, पूर्व पार्षद ने दूरदर्शन पर रखी मांग       |     उदयपुरा नगर परिषद का उपयंत्री भोपाल में दो लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार     |     पति-पत्नी के विवाद में पति ने ससुराल में फांसी लगाकर की आत्महत्या     |     हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से गल्ला व्यापारी की पत्नी का दुखद निधन      |     हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी,तीन दुधारू भैंस मृत      |     हमलाकर लूटने वाला आरोपित गिरफ्तार      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811