Let’s travel together.

मौलाना हामिद क़ासमी बने जमीयत उलमा-ए-हिंद ज़िला रायसेन के अध्यक्ष

0 233

-चार उपाध्यक्ष भी बने
-ग़ैरतगंज में हुई बैठक में सर्वसम्मति से हुआ चयन
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

रायसेन ज़िले के ग़ैरतगंज नगर मे स्थित मदरसा दारुल उलूम सिद्दीक़िया ईदगाह मस्जिद में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जमीयत उलमा-ए-हिंद जिला रायसेन के अध्यक्ष पद एवं उपाध्यक्षो का चयन हुआ। आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता हज़रत मौलाना सैयद हबीबुल्लाह मदनी फ़रज़न्द हज़रत मौलाना सैयद अरशद मदनी अध्यक्ष जमीयत उलमा-ए-हिंद उत्तर प्रदेश ने की। इस अवसर पर जमीअत उलमा मध्य प्रदेश के अध्यक्ष हज़रत मौलाना अहमद खान एवं मौलाना तसव्वुर हुसैन फ़लाही मदरसा पीथमपुर व मेंबर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड विशेष अतिथि मौजूद रहे। ज़िले के तमाम उलमा-ए-किराम की सहमति से मौलाना हामिद क़ासमी खेरी सिलवानी को जमीयत उलमा ए हिंद ज़िला
रायसेन का अध्यक्ष नियुक्त गया। इसी के साथ मौलाना सैयद ज़ैद अली क़ासमी सदर जमीअत उलमा बेगमगंज, मौलाना अज़हर क़ासमी इमाम मंडी मस्जिद बरेली , क़ारी सैयद मसूद अली पटेल सरपंच गढ़ी, और हाफ़िज़ मुअज़्ज़म अल्ली रायसेन को ज़िला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।
मौलाना सैयद हबीबुल्लाह साहब मदनी ने अपने ख़िताब में कहा जमीयत उलामाए हिंद की सेंकड़ों साल की तारीख़ है मुल्क हिंदुस्तान की आज़ादी में बड़ा योगदान रहा हे 1832 की जंगे आज़ादी 1857 की जंगें आज़ादी 1947 की जंगें आज़ादी में हमारे उलामा विशेष कर दारुल उलूम देवबंद के उलामाओ ने आज़ादी की तहरीकों बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया हज़ारो की संख्या में उलामा शहीद हुए शामली उत्तर प्रदेश में 55 हज़ार उलामाओ ने शहादते दी है जमीयत उलामाए हिंद की बहुत बड़ी कुर्बानियां रही हे यह जमाअत संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा के साथ नफ़रत को ख़त्म कर अमन शांति भाई चारे के साथ मिलकर काम करना है। शिक्षा स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण कामों को बढ़ावा देना आपसी सोहार्द के साथ काम करना ही जमीयत का उद्देश्य है। मौलाना अहमद खान अध्यक्ष जमीअत उलामाए हिंद ने अपने उद्बोधन में कहा हमें मुल्क में एक दूसरे के साथ मिलजुल रिश्तों को बनाकर इत्तेहाद व भाईचारे के साथ रहना है हम ऐसे कोई काम न करें जिससे रुसवाई हो देश और प्रदेश में अमन शांति के साथ मिलजुलकर रहे हमारे नबी के बताए हुए मार्ग पर चले हमारी ज़ात से हमारे पड़ोसी भाई बहनो को तकलीफ़ न हो। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोलाना तसुव्वर हुसेन ने कहा ईश्वर ने इंसान को इमान के साथ मानव सेवा के लिए पैदा किया है लेकिन हम सही रास्ते हटकर ग़लत रास्ते पर चल रहे हैं ईश्वर ने हमें बहुत सारी बेहतरीन नेमतों से नवाज़ा माल दोलत दी है इसे ग़रीबों यतीम मिसकीनो पर शिक्षा और स्वास्थ्य पर ख़र्च करें जो नेमतें ईश्वर ने हमें दी है कल मरने के बाद ईश्वर की अदालत में जब पेश होंगे वहां हर‌-हर‌ चीज़ का हिसाब देना होगा अच्छे कर्म और दान ही काम आएगा।
इस दौरान अतिथियों ने मौलाना हामिद को पगड़ी बांधकर ज़िले की जिम्मेदारी सौंपी वहीं चार ज़िला उपाध्यक्षो की नियुक्ति भी की गई जिसमें मोलाना सैयद ज़ैद अली बेगमगंज, मोलाना अज़हर क़ासमी बरेली, क़ारी सैयद मसूद अली पटेल सरपंच गढ़ी, हाफ़िज़ मुअज़्जम अल्ली रायसेन को ज़िला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भोपाल, विदिशा, सागर, एवं रायसेन जिले से कई उलमा दानिशवरो और जिम्मेदार लोगों मौजूद रहे, इसमें क़ाज़ी ज़हीर उद्दीन, मौलाना बिलाल नदवी, हाफ़िज़ मुअज़्जम, सैयद जावेद अहमद रायसेन, मुफ्ती मुस्तुफ़ा मजाहिरी, मोलाना फ़ारुक़, हाफ़िज़ हबीब, हाफ़िज़ सईद, हाजी उवैस, राहतगढ़, मौलाना सैयद ज़ैद क़ासमी, मौलाना सामिद नदवी, मौलाना नज़र क़ासमी, मुफ्ती ज़ैद ज़ुल्फी, मौलाना मुआज़ क़ासमी, हाफ़िज़ सैयद साअद अली बेगमगंज,मौलाना जमालुद्दी मज़ाहिरी, मुफ्ती मशकूर नदवी,
मोलाना शारिक़, मोलाना ज़ुबैर, मोलाना ज़ामिन, हाफ़िज़ अनवार, हाफ़िज़ नसीम, हाफ़िज़ असद, हाफ़िज़ नवैद ग़ैरतगंज, मौलाना अब्दुल अज़ीम, मोरवी शमीम, क़ारी अब्दुल ख़ालिक़ क़ारी सैयद मसूद अली पटेल, हाफ़िज़ दानिश, हाफ़िज़ अनस, हाफ़िज़ कलीम, हाफ़िज़ गढ़ी, मौलाना अज़हर क़ासमी, मोलाना सैयद अकरम, मोलान अंसार, बरेली,मौलाना आबिद, मोलाना मक़बूल उदयपुरा मौलाना शफीक नदवी सिलवानी मुजीब अंसारी, हाजी तहज़ीब, हाजी शाहिद अंसारी, पप्पू भाई, ज़ाहिर सिद्दीक़ी, सईद भाई बिच्छू बड़ी, हाजी मुन्ने, सैयद माजिद अली पटेल, सैयद दाऊद अली पटेल, वाहिद भाई, नाज़िर अली, हाजी सग़ीर चचा, गैरतगंज, क़ारी आज़ाद सातपाड़ा, हाजी ज़ुबैर पटेल मुड़िया खेड़ा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।
कार्यक्रम का समापन हज़रत मौलाना सैयद हबीबुल्लाह मदनी की दुआ पर हुआ।
जलसा एवं इंतिखाबी मजलिस का आयोजन मौलाना जमालुद्दीन मज़ाहिरी नाज़िम मदरसा दारुल उलूम सिद्दीक़िया व अहले गैरतगंज के ज़ेरे एहतिमाम संपन्न हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |     सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास फतेहपुर में मनाया गया विश्व साइन लैंग्वेज डे     |     किसान का गेहूं ग्रेडिंग पास, गरीब की थाली में सड़ा कंकड़! बाड़ी PDS में सरकारी सिस्टम का घिनौना खेल उजागर     |     पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811