– देर रात तक चंद्रमा और पति की पूजा कर महिलाओं ने व्रत खोला
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
करवा चौथ व्रत शुक्रवार को बड़े ही आस्था भाव व उल्लास के साथ दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा , नरखेड़ा,जमुनिया, निनोद, बरजोरपुर, सरार ,कयामपुर, संग्रामपुर, बरजोरपुर, दहीडा , खोह सहित आसपास के गांवों मनाया गया। पति की लंबी आयु की कामना लिए सुहागिन महिलाएं दिनभर निर्जल व्रत किया। शाम 8:30 बजे के जैसे ही चंद्रमा आसमान में दिखा चारों ओर पटाखे फूटने लगे। शाम को शिव परिवार की पूजा-अर्चना की। दिनभर व्रत रहकर शाम को सोलह शृंगार कर पूजा की तैयारी की। चंद्रमा, शिव परिवार, गौरी गणेश की विधिपूर्वक पूजा की। इसमें मिट्टी का करवा, सीक, चावल के आटे का फरा से पूजा-अर्चना कर फल, फूल व मिठाई भी अर्पण किया। करवा चौथ व्रत की कथा भी सुनी। शाम आठ बजकर 30 मिनट पर जैसे ही चंद्र उदय हुआ महिलाएं ने पूजा की थाली सजाकर चंद्रमा का दर्शन कर अर्घ्य दिया। इसके बाद चलनी में जलता हुआ दीया रखकर चांद को देखने के बाद ही उसी प्रकार पति को भी देखने की परंपरा का निर्वहन किया। पति ने अपने हाथों से पत्नी को कुछ मीठा खिलाने के बाद जल पिलाकर व्रत को पूर्ण कराया। पत्नी ने पति के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।व्रती महिलाएं क्षेत्र के कई जगहों पर समूह में पूजा-अर्चना की। कई घरों में महिलाओं ने समूह बनाकर एक साथ पूजा की व करवा चौथ की व्रत कथा सुनी।करवा चौथ का पूजन-अर्चन जैसे ही समाप्त हुआ। पति-पत्नी ने सेल्फी संग फोटो खींचना शुरू किए। इसके बाद सोशल मीडिया पर फोटो डालने का सिलसिला शुरु हो गया, जो देर रात तक चलता रहा। लोगों ने कमेंट भी किए।