Let’s travel together.

मजदूरों और हार्वेस्टर से कटाई की जा रही  सोयाबीन की फसल, लागत के हिसाब से कम निकल रहा है सोयाबीन

0 122

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा, नरखेड़ा जमुनिया, निनोद, बरजोरपुर  क्षेत्र में बारिश थमने के कुछ दिनों बाद से ही सोयाबीन की कटाई का दौर चालू हो चुका है। ऐसे में कई किसान मजदूरों से तो कई बड़े किसान हार्वेस्टर से सोयाबीन कटाई करा रहे हैं। कटाई के बाद जो उत्पादन निकलकर किसानों के सामने आ रहा है उसे देख किसानों के चेहरे मुरझाने लगे हैं। प्रति एकड़ वमुश्किल 4 से 5 क्विंटल सोयाबीन निकल रहा है, जबकि लागत प्रति एकड़  12 से 13 हजार रुपए आना किसानों के द्वारा बताई जा रही है।
इस बार पीले सोने के नाम से जाने वाले सोयाबीन से चमक गायब है इस चमक के जाने से ही किसानों के चेहरे पर भी उदासी छाई हुई है। कुल मिलाकर यूं कहें इस साल पीले सोयाबीन की चमक ने किसानों के चेहरे की चमक भी गायब कर दी है। जिन किसानों के सोयाबीन पक कर तैयार हो चुके हैं एवं जो किसान कटाई कराने में लगे है।
किसानों के अनुसार इस वर्ष उत्पादन भी घटकर 4 से 5  क्विंटल प्रति एकड़ ही आ रहा है। ग्राम दीवानगंज के किसान सुरेश साहू, शानू खान ने बताया कि सोयाबीन में करीब 12 से  13 हजार रुपए प्रति एकड़ लागत आई है। उस मान से उत्पादन कम हुआ है। वहीं इस वर्ष अति वर्षा के कारण सोयाबीन का दाना छोटा पड़ गया है वहीं उसमें चमक नहीं होने के कारण मंडी में भी भाव अच्छा नहीं मिलने की उम्मीद है।
इस समय मंडी में सोयाबीन क्या भाव 3500 से लेकर 4000 तक है। इस हिसाब से खेती का धंधा घाटे का धंधा साबित हो रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

औबेदुल्लागंज में गुरुद्वारों में गुरु नानक देव जी का 557 वां अवतारी दिवस बड़े ही हर्षोल्लाष से मनाया गया     |     गुरु नानक देवजी का प्रकाश पर्व मनाया, निकाली प्रभात फेरी     |     विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया पांच प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कों का भूमिपूजन     |     प्राकृतिक खेती अपनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर किसान लालजी रजक     |     सांची महोत्सव से पहले कर्क रेखा पर बढ़ी पर्यटकों की रौनक, सेल्फी लेकर यादगार बना रहे पल     |     गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारों में गूंजे भजन-कीर्तन, पुराने गुरुद्वारे में चढ़ाया नया निशान     |     स्वास्थ विभाग की सतर्कता से खुला बाल विवाह का राज,नाबालिग के गर्भवती होने पर पति समेत 5 पर केस, आरोपी पति गिरफ्तार     |     बोर मशीन और केबल वायर चुराने वाला गिरोह पकड़ाया, 1 आरोपी जेल गया, 2 नाबालिग हिरासत में     |     गुलाब टंडन बने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश प्रवक्ता     |     विधायक की सेवा संवाद यात्रा का तीसरा दिन ,बहेसर गांव को लिया गोद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811