मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दशहरा के दूसरे दिन ग्यारस को भोपाल में विशाल चल समारोह निकलता है इसमें सम्मिलित होने के लिए विदिशा से आज का झांकियां सम्मिलित होने के लिए भोपाल विदिशा हाईवे 18 से निकली।

हाईवे 18 पर निकालने के दौरान कई भक्तगण सेल्फी और फोटो खींचते हुए नजर आए या झांकियां इतनी सुंदर थी कि सभी भक्तगणों को आकर्षित कर रही थी कई लोगों ने तो वीडियो और फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए हैं। हर साल कई दर्जन झांकियां विदिशा से भोपाल चल समारोह में सम्मिलित होती है।