Let’s travel together.

श्योपुर के चीते फिर आउट ऑफ कंट्रोल, श्योपुर की सीमा से निकलकर शिवपुरी की सीमा में पहुंचे चीते

0 122

– कांग्रेस विधायक ने सोशल मीडिया पर डाला वीडियो

– शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा गांव में लगभग 4 घंटे तक एक ही स्थान पर बैठा रहा चीता, लोगों ने बनाई वीडियो

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले से लगे श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में लाए चीते एक बार फिर से आउट ऑफ कंट्रोल हो गए हैं। श्योपुर जिले की सीमा से निकलकर यह चीते शिवपुरी जिले की सीमा में पहुंच गए। शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा गांव में एक खेत में चीता पहुंच गया और यहां पर अचानक इस चीते को देखकर ग्रामीणों में हलचल मच गई और दहशत का माहौल निर्मित हो गया। यहां पर चीता आने के बाद लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी। लगभग चार घंटे तक यह चीता यहां पर बैठा रहा।

कांग्रेस विधायक ने वीडियो सोशल मीडिया पर डाला-

शिवपुरी जिले के पोहरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने श्योपुर से निकले चीते के उनकी विधानसभा क्षेत्र के सुभाषपुरा में आने पर इस चीते का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला और लोगों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग के अधिकारियों से सवाल किए। कांग्रेस विधायक ने कहा कि लोगों की सुरक्षा होनी चाहिए वहीं दूसरी ओर सूचना मिलने के बाद वन विभाग का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सूचना मिलने पर सुभाषपुरा थाना प्रभारी राजीव दुबे अपनी टीम के साथ सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर पहुंचे। नेशनल पार्क प्रबंधन को भी सूचित किया गया, जिसके बाद चीते की ट्रैकिंग में लगी टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर लगातार निगरानी शुरू कर दी।

लोगों ने बनाए वीडियो-

शिवपुरी जिले की सुभाषपुरा गांव में एक खेत में चीते के पहुंचने पर जहां हलचल मच गई। लोग यहां चीते को देखकर उसकी वीडियो बनाने लगे। वहीं दूसरी ओर विशेषज्ञों के अनुसार, यदि चीता एनएच-46 हाईवे पार करता है, तो उसके कूनो नेशनल पार्क की ओर लौटने की संभावना है। यदि वह हाईवे पार नहीं करता है, तो उसके बम्हारी के जंगलों से होते हुए माधव टाइगर रिजर्व में प्रवेश करने की संभावना है। वन विभाग की ट्रैकिंग टीम निगरानी कर रही है।

पहले भी आ चुके हैं चीते-

इससे पहले भी शिवपुरी जिले के पिपरसमां और किरोली गांव में श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क के चीते का एक झुंड आ चुका है। तब यहां पर चीतों का यह झुंड दो दिन तक रूका रहा था। दो दिन इन गांवों में रूकने के दौरान यहां पर इन चीतों ने बकरियों का शिकार भी किया था। भाजपा के पूर्व विधायक स्व जगदीश वर्मा के फार्म हाउसपर तो यह चीते दो दिन तक डेरा डाले रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राथमिक सेवा सहकारी समिति सांची में समिति प्रबंधक ने किया झंडा वंदन     |     परियोजना ‘चहचहाट’ ग्राम पंचायत मांढर में हरेली पक्षी महोत्सव का शुभारम्भ     |     हरियाली तीज पर सजा श्रृंगार, झूले पर उमंग और प्रकृति पूजन से गूंजा कीर्ति अभिनव होम्स     |     उत्कृष्ट कार्य के लिए सहायक जिला अभियोजन अधिकारी अखिलेश शर्मा सम्मानित     |     उत्कृष्ट कार्य के लिए उपायुक्त अंजलि धुर्वे सम्मानित     |     आजादी का पर्व : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा     |     जिला अभिभाषक संघ रायसेन का चुनाव कार्यक्रम घोषित, 7 सितंबर को होगा मतदान, दावेदार हुए सक्रिय     |     जिले में उत्साह के साथ मनाया गया 80वा स्वतंत्रता दिवस, आन बान शान से फहराया तिरंगा      |     दीवानगंज में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 किलोमीटर तक गूंजा देशभक्ति का जज्बा     |     एसडीएम  ने पीएम श्री स्कूल का किया औचक निरीक्षण, विद्यार्थियों से पूछे विषयवार सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811