Let’s travel together.

मानसिक विक्षिप्त ने किया हाई वोल्टेड ड्रामा

0 84

– वाहनों के सामने आकर मरने की कोशिश

अनुराग शर्मा सीहोर 

बुधवार की शाम जिला अस्पताल के समीप मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति ने जमकर हंगामा किया. वह सड़क से गुजर रहे वाहनों के सामने लेटकर जान देने की कोशिश कर रहा था. उसे लोग सड़क के किनारे कर रहे थे तो वह उन पर भी हमला कर रहा था. इस दौरान यातायात बाधित होता रहा. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस उसे किसी तरह वश में कर थाने लाई है और उसके परिजनों को बुलाया गया है. बताया जाता है कि पूर्व में वह शिक्षक रह चुका है तथा बारह साल पहले इसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी. जिसकी सजा काटकर वह जेल से छूटा था.
बुधवार की शाम जिला अस्पताल के सामने एक व्यक्ति द्वारा बार- बार सड़क पर जा रहे वाहनों के सामने आने की कोशिश की जा रही थी. उसे लोग सड़क से हटाने की कोशिश कर रहे थे तो वह उन पर भी हमला कर रहा था. लगभग एक घंटे तक उसके द्वारा हंगामा किया जाता रहा. नतीजतन बार- बार जाम के हालत बनते रहे. सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उस पर काबू करने का प्रयास किया तो उसने उनके साथ भी हाथापाई कर दी थी. किसी तरह उसे एफआरबी से थाने लाया गया है. शुरुआती पूछताछ में उक्त व्यक्ति इछावर तहसील के ग्राम खैरी निवासी संतोष प्रजापति आ. पूनम प्रजापति बताया जाता है. पुलिस ने उसके पुत्र शरद को बुलाया है जो उसे मानसिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गया है. उसके पुत्र शरद की मानें तो वर्ष 13 में संतोष ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी. कुछ साल वह जेल में काटकर आने के बाद कस्बा क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811