Let’s travel together.

झांकी पंडाल में शिव पार्वती  और  15 फीट की काली जी की मूर्ति बनी आकर्षण का केंद्र

0 113

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

साधना और भक्ति का प्रतीक महापर्व नवरात्रि क्षेत्र में पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। श्रद्धालु नौ दिनों तक नौ रुपों में विराजित मां जगदम्बा की भक्ति में लीन दिखाई दे रहे हैं। प्रात: काल से ही माता के मठों में जल अभिषेक के लिए लंबी कतारें लग रही और शाम को पंडालो में माता के जयकारे गूंजते हैं गांव में खेड़ापति माता मंदिर,पुराने गुरुद्वारा मंदिर ,राम जानकी मंदिर और गुसाई मोहल्ला, ग्वाल चमेली यदि स्थानों पर माता रानी की प्रतिमा विराजित की गई। भक्तजन सुबह-शाम माता की पूजा-भक्ति कर रहे।

 

वहीं पंडालों में प्रतिदिन जन कीर्तन, रामायण पाठ घर घर कन्या भोज कराए जा रहे। शाम होते ही माता रानी के दरबार रंग-बिरंगी लाइटों से दरबार जगमग बना हुआ। शाम को माता की आरती और दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ जुट रही। पहले ही दिन से लगातार क्षेत्र में चुनरी यात्रा निकाली जा रही है। जिसमें कई भक्तगणों ने भाग लेकर भक्ति का रस पिया है।

दीवानगंज के इंदिरा आवास कॉलोनी गुसाई मोहल्ला (गांधी मोहल्ला) में भक्तगणों ने शिव पार्वती की मूर्ति स्थापित कि हैं दीवानगंज के गोसाई मोहल्ला में हर साल भक्तगण शिव पार्वती जी की मूर्ति स्थापित करते हैं।
जो इस समय आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
वहीं बालमपुर तालाब के पास 15 फीट ऊंची काली जी की मूर्ति इस साल पहली बार स्थापित की गई है जो क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। रोज सुबह शाम इस मूर्ति को देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। इस साल क्षेत्र में कई जगह मनमोहक झांकी लगी हुई है। जहां पर भक्तगढ़ देर शाम तक दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811