Let’s travel together.

नवरात्रि के महापर्व मे विधायक अनुज ने क्षेत्र को दिया 01 करोड़ 94 लाख रुपए के विकास कार्यो की बड़ी सौग़ात

0 135

– इन विकास कार्यों से समृद्ध और सशक्त ग्राम बनाने के हमारे संकल्पों को गति मिलेगी-अनुज

सुरेंद्र जैन धरसीवा

विधायक अनुज शर्मा ने सोमवार को अपने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यो की नीव रखी जिसमे विधानसभा के राजधानी स्थित जोरा में हॉट बाजार निर्माण कार्य लागत राशि – 154.48 लाख रु व ग्राम सिलतरा के सी सी रोड निर्माण कार्य एवं सतनामी समाज सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लागत राशि – 20 लाख व ग्राम गोढ़ी के सामुदायिक भवन निर्माण लागत राशि – 20 लाख रु। उक्त सभी कार्यो का भूमिपूजन विधायक अनुज शर्मा के करकमलों से संपन्न हुआ|

इस अवसर पर जनसुविधाओं के विस्तार हेतु विभिन्न विकास निर्माण कार्यों का क्षेत्रवासियों के साथ विधायक ने विधिवत भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र की प्रगति का आधार उसके विकास से होकर गुजरता है। हमारा यही प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों का समुचित विकास कर वहां अधोसंरचना निर्माण से गांव की प्रगति और जनता का सशक्तिकरण सुनिश्चित हो। यह विकास कार्य ही समृद्ध धरसींवा के संकल्प को सिद्धी की ओर अग्रसर कर रहें हैं, साथ ही आर्थिक प्रगति भी सुनिश्चित हो रही है। इन विकास कार्यों से समृद्ध और सशक्त ग्राम बनाने के हमारे संकल्पों को गति मिलेगी।

जनता की आकाँक्षाओं अनुरूप मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना एवं गाँव को विकसित और धरसींवा विधानसभा को एक आदर्श विधानसभा बनाना ही हमारा लक्ष्य है। हमारी विष्णु देव साय जी कि सरकार ग्रामों के विकास में कोई कमी होने नही दे रही है और आगे भी गावों को विकास कार्यो की सौगाते मिलती रहेगी।
इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी उपस्थित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811