Let’s travel together.

सागर जिले के लिधौरा खुर्द निवासी की मिली लाश:केसली में हुआ था मामला दर्ज

0 163

रिपोर्ट धीरज जॉनसन दमोह

शहर में सागर जिले के एक व्यक्ति की लाश स्टेशन चौराहा से कुछ दूरी पर मिली।सूचना पर सिटी कोतवाली टीआई,टीम सहित पहुंचे। जांच और आईडी के आधार पर व्यक्ति का नाम रोशन खान पिता रहीश खान वार्ड नंबर 12 लिधौरा खुर्द, परसोरिया, जिला सागर बताया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सागर जिले के केसली में 15 सितंबर को बीएसएन 2023 की धारा 316 (2),318(4) के तहत एक मामला दर्ज हुआ था।
जानकारी के अनुसार 11 सितंबर को एसीसी अमेठा सीमेंट प्लांट से ट्रक क्रमांक एमपी 34 जेडसी 5390 में 700 बोरी एसीसी सीमेंट लोड की गयी थी जो जिला रायसेन में खाली होनी थी। उक्त ट्रक को चालक रोशन खान निवासी लिधोराखुर्द थाना सानौधा जिला सागर को सुपुर्द कर रवाना किया गया था। ट्रक खराब होने के कारण दमोह में ट्रक को सुधार कर 13 सितंबर की शाम करीब 05.00 रवाना किया गया था, 14 सितंबर की सुबह करीबन 09.00 बजे ड्राईवर केसली में बताया गया, जब 15 सितंबर के दोपहर 12.00 बजे करीब डीलर तक सीमेंट का ट्रक नहीं पहुंचा और ड्राईवर रोशन खान का फोन बंद था। तब ट्रक में लगे जीपीएस को ट्रेक किया तो ट्रक की लोकेशन केसली में ही थी। 15 सितंबर के शाम करीबन 05.00 बजे उक्त ट्रक केसली से वनदेवी रोड पर पेट्रोल पंप के पास खडा था, ट्रक को चेक किया तो ड्राईवर रोशन खान नहीं था। ट्रक में रखी 700 बोरी में से करीब 300 बोरी सीमेंट की नहीं थी तथा गाड़ी की टेंक में से करीब 290 लीटर डीजल निकाला पाया गया।जिसके बाद आशंका जताई गई कि उपरोक्त ट्रक का ड्राईवर रोशन खान ने करीब 300 बोरी सीमेंट तथा करीब 290 लीटर डीजल कुल 1.29,000 रूपये की संपत्ति का धोखाधड़ी कर, बेईमानीपूर्वक दुरूपयोग कर लिया है। हालांकि पुलिस इस प्रकरण की सूक्ष्मता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विवेचना की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811