Let’s travel together.

दीवानगंज फैक्ट्री चौराहे पर शराब से भरा मिनी ट्रक पकड़ाया, 120 पेटी शराब जप्त

0 93

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज के रागिनी ढाबा के सामने  देर रात  लगभग भोपाल से विदिशा जा रहा मिनट ट्रक को पुलिस ने पकड़ा जिसमें 120 पेटी शराब की थी।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रायसेन एसपी पंकज कुमार पांडे और एसडीओपी प्रतिभा शर्मा के मार्गदर्शन में सलामतपुर और दीवानगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में देर रात मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज रागनी ढाबा के सामने एक मिनी ट्रक क्रमांक एमपी 04 बाय पी 5603 को पुलिस ने रोका तो ड्राइवर कूद कर भाग गया। पुलिस ने जब मिनी ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें 120 पेटी शराब की मिली। जिसकी कीमत लाखों में आंकी गई है। जिस पर पुलिस ने मिनी ट्रक को जप्त कर थाने में खड़ा कर लिया है हालांकि ड्राइवर घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने मिनी ट्रक से 1058.4 लीटर शराब जिसकी कीमत 879450 रुपए और मिनी टाटा ट्रक जिसकी कीमत 850000 जप्त किया है दोनों की कुल कीमत 17 लाख 29 हजार 450 रुपए है। पुलिस ने धारा 34(2) आबकारी एक्ट नाम आरोपी एक टाटा क्रमांक एमपी 04 बाय पी 5603 पर मामला दर्ज किया है।

इनका कहना हे

पूरे रायसेन जिले में नशीले पदार्थों को लेकर अभियान चल रहा है जिसके अंतर्गत देर रात दीवानगंज फैक्ट्री चौराहे पर अवैध शराब का ट्रक पकड़ा है। जिसमें 120 पेटी अवैध शराब की थी पुलिस आगे भी इसी तरह की कार्रवाई करती रहेगी।
थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची विवि के योग विभाग ने किया पग्नेश्वर घाट पर बेतवा नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान      |     सोलहवीं मध्यप्रदेश विधानसभा के एकादश सत्र की अधिसूचना जारी     |     सुल्तानगंज को मिला नया थाना प्रभारी, दिनेश रघुवंशी ने संभाली कमान     |     गोरखपुर में शमशान की भूमि अवैध उत्खनन,तहसीलदार ने जांच लिए कहा      |     एसबीआई बैंक ने लगाया स्वसहायता समूह शिविर     |     पीएचई की लापरवाही से झिरिया चौका में गहराया जल संकट , ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन     |     अक्षय कुमार और रवीना टंडन का रीयूनियन बना “वेलकम टू द जंगल “की सबसे बड़ी यूएसपी     |     ड्यूटी के दौरान ईमानदारी एवं अच्छे कार्य करने वाले यातायात के दो कर्मचारियों को पुलिस कमिश्नर ने किया सम्मानित     |     शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया     |     हाईवे स्थित ढाबा एवं होटलों की सघन आकस्मिक जांच     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811