Let’s travel together.

आबकारी अमले ने रायसेन के पटेलनगर और राहुलनगर में अवैध शराब,महुआ लाहन बरामद किया

0 115

रायसेन। आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मुखबिर प्राप्त सूचनाओं एवं शिकायतों के आधार पर अवैध मदिरा के विरुद्ध वार्ड न. 11 पटेल नगर, राहुल नगर रायसेन में दविश देकर देशी मदिरा मसाला, कच्ची एवं महुआ लाहन बरामद किया हे। आबकारी विभाग ने म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34- 1 एवं 34- 2 के तहत कुल 04 प्रकरण कायम कर विवेचना में लिए गए। बनाये गए सभी प्रकरणों में 518 पाव देशी मदिरा मसाला, लगभग 15 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जप्त एवं लगभग 700 किलो महुआ लाहन का सेंपल लेकर नष्ट किया गया।
जप्त कुल मदिरा का अनुमानित मूल्य 1,27,590/ – रूपये है।

कलेक्टर जिला रायसेन एवं सहायक आयुक्त आबकारी दीपक अवस्थी जिला रायसेन के निर्देशानुसार सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मति बबीता भट्ट, मण्डल प्रभारी आबकारी वृत रायसेन श्री शरद मिश्रा,आबकारी उपनिरीक्षक वृत रायसेन श्री मुकेश श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक वृत बरेली श्री राजेश विश्वकर्मा, उपनिरीक्षक वृत ओबेदुल्लागंज श्री गौरव भद्रसेन, उपनिरीक्षक वृत बेगमगंज श्री रविन्द्र अहिरवार, उपनिरीक्षक श्री सुनील कुमार मीणा की टीम ने यह कारवाही की हे।

उक्त कार्यवाही में आबकारी मुख्य आरक्षक बृजेश बघेल, रामगोपाल शर्मा, आबकारी आरक्षक संतोष मर्सकोले, संजय खैरवार, प्रवीण अहिरवार, सत्यवान वर्मा, मनोज अहिरवार, महिला आरक्षक ममता रावत, पूजा राजपूत एवं नगर सैनिको का सराहनीय सहयोग रहा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811