Let’s travel together.

मंडीदीप में दुर्गा प्रतिमा स्थापना को लेकर विवाद

0 214

– मुस्लिम नेताओं पर धार्मिक स्वतंत्रता में बाधा पहुंचाने का आरोप

रायसेन ।मंडीदीप के एक वार्ड में दुर्गा प्रतिमा स्थापना को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। हफीज खान और भाजपा से जुड़े मुस्लिम नेता मुनव्वर पटेल पर आरोप है कि वे स्थानीय वार्डवासियों को दुर्गा माता की प्रतिमा स्थापित नहीं करने दे रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्गा स्थापना की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं को खुली धमकी दी गई कि “अगर प्रतिमा रखी गई, तो एक को भी नहीं रहने दूंगा।” इस कथन से क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल बन गया है।

इस गंभीर मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद भोजपुर ने अनुविभागीय अधिकारी (SDM) को एक आवेदन पत्र सौंपा है, जिसमें उक्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। आवेदन में कहा गया है कि यह मामला न केवल धार्मिक स्वतंत्रता का हनन है, बल्कि सांप्रदायिक सौहार्द के लिए भी खतरा बन सकता है।

विश्व हिंदू परिषद ने प्रशासन से मांग की है कि दुर्गा पूजा जैसी सनातन परंपरा को बाधित करने वालों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्यवाही की जाए और प्रतिमा स्थापना के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

विहिप ने यह भी चेताया है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाया गया तो जन आंदोलन किया जाएगा।

स्थानीय प्रशासन ने आवेदन प्राप्त कर लिया है और मामले की जांच की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इलाके में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811