Let’s travel together.

धान सोयाबीन फसल मे कीटनाशक दवा डालने से फसल हुई बर्बाद,नकली दवा के धडल्ले से चल रहे कारोबार

0 87

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन

किसान अपनी फसलों का उत्पादन बेहतर बनाने के लिए फसलों में कीटनाशक दवाओं का उपयोग करते हैं परन्तु यह दवा का असली रूप तब दिखाई देता है जब किसान मनमाने दामों पर मंहगी दवा अपनी फसलों में डालते है परन्तु यह दवा अपनी नकली तब साबित हो जाती हैं जब उत्पादन बढाने के नाम पर पूरी फसलें चौपट हो जाती हैं तब किसान के सामने आंसू बहाने के सिवा कुछ नहीं रह पाता ऐसा ही मामला सामने आया है जब पीडित किसान ने अतिरिक्त तहसीलदार एवं थाना प्रभारी को आवेदन देकर दवा विक्रेता के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।
जानकारी के अनुसार वैसे तो किसानों की फसलों का उत्पादन बढाने विभिन्न मंहगी कीटनाशक दवाओं का नकली कारोबार धडल्ले से चल रहा है किसान अपनी फसलों का बेहतर उत्पादन पाने के लिए बेहतर मंहगी कीटनाशक दवाओं का उपयोग करता है परन्तु कीटनाशक दवाओं के नाम पर दवाओं का नकली कारोबार भी धडल्ले से जारी है जिससे किसानों को अपना उत्पादन बढाने के नाम पर दवाओं का उपयोग करने के उपरांत फसलें चौपट हो जाती हैं तब किसानों के सामने आंसू बहाने के सिवा कुछ नहीं हासिल होता है कहने को तो यह क्षेत्र केंद्रीय कृषि मंत्री का क्षेत्र कहा जाता है तथा किसानों की फसलों के लिए सरकार ने कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग को जिम्मेदारी सौंपी है जबकि कीटनाशक दवाओं का कारोबार पर नजर रखने एवं दवा कारोबारियों पर नियंत्रण करने कृषि विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई परन्तु विभागों की लापरवाही के चलते किसानों के पास आंसू बहाने के अलावा कोई चारा नहीं दिखाई देता है ऐसा ही मामला आज तब सामने आया जब समीपवर्ती ग्राम फिरोजपुर के किसान संजीव पाल जिसने अपनी कृषि भूमि में 5 एकड मे सोयाबीन की फसल एवं दोएकड भूमि में धान की फसल बोई थी तथा इन फसलों का उत्पादन बढाने संजीव पाल ने शिखर ग्रीन कृषि सेवा सांची से दिनांक 31 अगस्त को फसल मे डालने दवा खरीदी एवं अपनी बोई फसलों में दिनांक 6-9-25 को दवा डाली गई ।जबकि इस दवा की एक्सपायरी डेट 9-6-25 थी फसल मे दवा डालने के उपरांत लगभग साढे सात एकड मे लगाई गई दोनो ही फसलें चौपट हो गई जबकि यह दवा उक्त दुकान से 2646/ रुपये में खरीदी गई थी दवा डालते ही बरबाद हुई फसलों से परेशान किसान ने थाना प्रभारी सांची को कार्यवाही को लेकर आवेदन सौपा है एवं अतिरिक्त तहसीलदार को भी आवेदन सौंप कर कीटनाशक नकली दवाओं पर कार्यवाही की मांग की है ।तब आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दवाओं के नाम पर एवं फसलों का उत्पादन बढाने के नाम पर किसानों के साथ दवा दुकानों का धडल्ले से चल रहा है इन दवा दुकानों की सुध न तो कृषि विभाग न ही राजस्व विभाग को ही आ सकी ।हालांकि कुछ समय पहले ही इसी क्षेत्र में नकली खाद का पर्दाफाश हुआ था तथा बडे स्तर पर नकली खाद के नाम पर किसानों को लुटना पडा था अब एक किसान द्वारा नकली दवा के नाम पर एक किसान ने प्रशासन को शिकायत पत्र सौपे हैं हालांकि किसानों के साथ यह मामले केंद्रीय कृषि मंत्री के क्षेत्र मे किसानों के साथ उत्पीड़न के उजागर हो रहे है इस मामले में किसान संदीप पाल ने बताया कि हमने दवा उत्पादन बढाने डाली परन्तु पूरी फसलें बर्बाद हो गई ।हमनें प्रशासन को शिकायती पत्र सौंपा है मेरे परिवार में नौ सदस्य हैं सभी कृषि पर ही निर्भर रहते हैं अब फसल चौपट हो गई हैं हमारे सामने समस्या खडी हो गई हैं ।इस मामले में अतिरिक्त तहसीलदार ललित सक्सेना ने बताया कि फिरोजपुर के किसान का दवा डालने से फसल नष्ट होने का आवेदन मिला है हमने हल्का पटवारी को प्रभावित फसल का सर्वे करने का आदेश दिया है पटवारी के प्रतिवेदन मिलने के उपरांत नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी तथा फसलों का बीमा भी होता है पीडित किसान को फसल नष्ट होने की जानकारी बीमा कंपनी को भी कर देनी चाहिए जिससे बीमा कंपनी का सर्वेयर निरीक्षण कर फसल बीमा किसान को मिल सकेगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बढ़ते तापमान के दृष्टिगत लू से बचाव हेतु सावधानी बरतने की अपील     |     जैन साधु संतों की असुरक्षा पर रोश व्यक्त कर सड़कों पर उमड़ा सर्व समाज     |     मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो का बरेली में व्यापार महासंघ के कार्यक्रम में हुए शामिल     |     ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन हेतु किसान ई-उपार्जन पोर्टल पर 15 जून तक करा सकते हैं पंजीयन     |     वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग     |     ग्राम पंचायत अहमदपुर में सचिव शिवपाल सिंह रघुवंशी को सेवा निवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई     |     उज्जैन महाकाल की भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बाबा का हुआ दिव्य श्रृंगार     |     भोपाल में दिनदहाड़े युवक के साथ मारपीट, कार में जबरन ले जाने का वीडियो वायरल     |     आंगनबाड़ी केंद्र में समर कैंप मेले का आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा     |     दीवानगंज में बिजली समस्याओं के समाधान के लिए लगा बड़ा शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811