बैको मे सुरक्षा की दृष्टि से लगे सायरन कब बज उठे कहना मुश्किल
देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन
सांची में पर्यटकों एवं नगर वासियों को बैंकिंग प्रणाली से जोडने अनेक बैंकों की शाखाएं यहां खोल दी गई है साथ ही पर्यटकों एवं नगर वासियों के लिए एटीएम व्यवस्था भी अस्तित्व में लाईन गई हैं इन बैंकों में सुरक्षा की दृष्टि से सायरन लगाये गए जब कभी कोई घटना घटित हो तो सायरन बज उठते हैं जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बैंक मैं कोई घटना घटित हो गई है परन्तु इस नगर में बसस्टैंड परिसर में स्थित कैनरा बैंक जो नगर की सबसे बड़ी बैंक के रूप में जानी जाती है इस बैक मे हजारों की संख्या मे उपभोक्ता जुडे हुए हैं तथा लेनदेन हेतु सुबह से ही भीडभाड दिखाई देती हैं तब इस बैंक में सुरक्षा की दृष्टि से सायरन लगाये गए है इन सायरन की आवाज कब आ जाये कहा नहीं जा सकता है इस बैंक में सायरन एक खिलोने की तरह बज उठता है इसका कोई समय निश्चित नहीं रहता कब सायरन बज उठे कहना मुश्किल होता है अवकाश के दिनों में भी बैंक बंद होने पर भी सायरन बज उठता है तब लोग असमंजस की स्थिति में आ जाते है परन्तु आपातकाल के लिए बजने वाले सायरन की आवाज कभी भी गूंज उठती है हालांकि यह सायरन बजने से बैंक प्रबंधन पूरी तरह बेखबर बना हुआ है जब चाहे तब बजने वाले सायरन से लोग हैरान रहते है इस स्थिति में बैक के असमय बजने वाले सायरन को न तो बैंक प्रबंधन गंभीरता से ले पाते है न ही लोग ही गंभीर होते है इस जब चाहे तब बजने वाले सायरन की आवाज लोगों मे चर्चित हो उठी है हालांकि इस बैंक में पहले भी घटना घटित होने से बच चुकी हैं तथा इस बैंक में तोडफ़ोड़ भी हो चुकी हैं बावजूद इसके बैंक प्रबंधन पूरी तरह लापरवाही पूर्ण रवैया अपनाने में पीछे नहीं दिखाई देते ।इससे किसी बडी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है ।