रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
मंडीदीप नगर में बढ़ते अनियंत्रित व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर नगर पालिका प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका से रेसिडेंशियल परमिशन लेकर कई लोग अपने भूखंडों व मकानों का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए कर रहे हैं।
नियमों के अनुसार, रेसिडेंशियल परमिशन केवल आवासीय उपयोग हेतु मान्य होती है!जबकि व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालित करने के लिए अलग से व्यावसायिक परमिशन व शुल्क निर्धारित किए गए हैं। इसके बावजूद नगर के कई प्रमुख मार्गों और कॉलोनियों में रेसिडेंशियल परमिशन वाले भवनों में दुकानें, गोदाम, कार्यालय व अन्य व्यावसायिक गतिविधियाँ संचालित हो रही हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इससे न केवल आवासीय क्षेत्रों की शांति भंग हो रही है! बल्कि यातायात दबाव और सुरक्षा संबंधी समस्याएँ भी बढ़ रही हैं। वहीं नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही और मिलीभगत के आरोप भी सामने आ रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, यदि नगर पालिका द्वारा नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए तो लाखों रुपये का राजस्व नगर सरकार को प्राप्त हो सकता है। लेकिन वर्तमान स्थिति में नगर पालिका द्वारा इस ओर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
नगरवासियों ने मांग की है! कि रेसिडेंशियल परमिशन का व्यावसायिक उपयोग तत्काल बंद कराया जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
मंडीदीप नगर पालिका के वार्ड 23 मे भी इसी प्रकार के मामले सामने आ रहे है!जहाँ पर परमिशन तो रेजिडेंशियल के लिए जाती है पर उपयोग व्यावसायिक रूप से किया जा रहा है! वही भवन निर्माण की जो परमिशन ली गई है उससे ज्यादा जगह पर निर्माण किया जा रहा है!
इनका कहना है
मंडीदीप नगर पालिका के द्वारा रेसीडेंशियल की परमिशन दी जाती है!ओर उसका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है! तो जाँच कर बेधानिक कार्यवाही की जाएगी!
प्रशांत जैन सीएमओ मंडीदीप नगर पालिका