Let’s travel together.

निकाए चुनाव की तैयारियो में जुटी कांग्रेस,पर्यवेक्षक को 35 ने पार्षद टिकिट की दावेदारी के सौंपे आवेदन

0 131

नगर परिषद के 15 वार्डो के दावेदारो में मचा धमासान

सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय

आगामी माह में होने जा रहे नगरीय निकाए चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। पार्षद पद के दावेदारो से आवेदन मांगे जाने लगे है। कार्यकर्ताओं के साथ राय शुमारी करने के लिए पीसीसी के द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक मनोज गौतम के आगमन पर
विश्वकर्मा गार्डन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न वार्डो से पार्षद पद के दावेदारों से आवेदन लिए गए। यहां पर करीब 35 दावेदारो ने विभिन्न वार्डो से अपनी दावेदारी को लेकर आवेदन पर्यवेक्षक को सौंपे।
नगरीय निकाए चुनाव के तहत सिलवानी नगर परिषद के 15 वार्डो में पार्षद के चुनाव होना हैं। नगर परिषद के अध्यक्ष का पद अनारक्षित महिला होने के कारण चुनाव के लिए रस्साकसी तेज हो गई हैं। आयोजित बैठक में
पर्यवेक्षक मनोज गौतम ने हिस्सा लिया तथा वार्ड पार्षद के लिए दावेदारी पूछी। सभी 15 वार्डो से करीब 35 आवेदन दावेदारो के द्वारा पर्यवेक्षक को सौंपे गए। यहां पर पर्यवेक्षक के अतिरिक्त ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप शर्मा, नगर अध्यक्ष इमरान खान ,नगर मंडलम अध्यक्ष बद्री विश्वकर्मा के द्वारा चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्येक दावेदारो को सुना। हालांकि अभी दावेदारो के नाम सार्वजनिक नही किए गए है। लेकिन बताया जा रहा है कि वार्ड क्रमांक 03, 10, व 13 से सिंगल नाम ही दावेदारी के लिए पर्यवेक्षकके पास आए है। आवेदनो पर पार्टी स्तर पर कार्रवाही की जाएगी।

पर्यवेक्षक ने बताया कि दावेदारो से आवेदन लिए गए है। जिन पर पार्टी विचार उपरांतटिकिट देने का निर्णय करेगी। बल्कि कांग्रेस पूरे दमखम व एकजुटता के साथ नगरीय निकाए का चुनाव लड़ेगी। इस मौके पर बरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता जयभैया जैन, शमीम काजी, बसीम अख्तर, अनिल शुक्ला, हरी प्रकाश रघुवंषी,विटटू राय, पुनीत समैया सहित बड़ी संख्या में दावेदार मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811