Let’s travel together.

भारी बारिश में खंडहर भवन बने मनुष्यों पशुओं का आसरा 

0 89

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन

इन दिनों भारी बारिश लगातार जारी है जहां शासन प्रशासन भारी बारिश के चलते लोगों की जान बचाने सुरक्षा के आदेश निर्देश जारी करते रहते है ।बावजूद इसके भारी बारिश में लोगों का आसरा खंडहर भवन बन जाते है ।परन्तु प्रशासन बेखबर बना किसी बडी अनहोनी का इंतजार करता है।
जानकारी के अनुसार इन दिनो नगर सहित क्षेत्र भर मे भारी बारिश का दौर जारी है इस नगर में बारिश से बचाव के लिए कहीं कोई व्यवस्था नही की जा सकी इस स्थल की पुरातात्विकता से रूबरू होने बडी संख्या में लोगों का आना जाना लगा रहता है जब तेज बारिश का दौर चलता है तब लोगों को कहीं कोई सुरक्षित स्थान न रहने से अक्सर अपने बचाव के लिए पेडों के नीचे ठहरना पडता है जबकि पेडों के नीचे हमेशा ही आसमानी बिजली का अंदेशा बना रहता है यहां आने वाले अथवा यहां घूमने वाले लोगों को साथ ही बेसहारों को बरसात से बचाव का कहीं कोई ठिकाना न मिलता है तब वह यहां पडे खंडहरों को ही अपना ठिकाना बना डालते है मनुष्यों के साथ ही इस नगर में विचरण करने वाले पशु भी बारिश से बचाव के लिए इन्हीं खंडहरों को सुरक्षित मानकर अपने डेरे जमा डालते है ।जबकि इस नगर में ऐसे अनेक खण्हर रिक्त पड़े हुए हैं जिन्हें प्रशासन द्वारा पूरी तरह अनुपयोगी घोषित कर दिया है ।हालांकि ऐसे खण्हर भवनों को प्रशासन अनेक बार ढहाने के लिए चिन्हित कर चुका है परन्तु भवन जैसे कै तैसे खडे हुए हैं अब यह भवन लोगों का बरसात से बचने का माध्यम बन चुके है हालांकि यह खंडहर भवन कब ढह जाये कहना मुश्किल है ।हालांकि इस स्थल पर नगर परिषद प्रशासन द्वारा बेसहारों एवं यहां ठहरने वालों को आश्रय स्थल के रूप में रैनबसेरा स्वीकृत किया था तथा इसका निर्माण भी बरसों से जारी है वह भी कछुआ गति से भी धीमी गति से पूरा होने का नाम नहीं ले पा रहा है न ही इस ओर नप प्रशासन की ही नजर पहुंच पा रही है इस पर भी सवाल खड़े हो चले हैं तब आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक ओर प्रशासन जर्जर खण्हर भवनों सै लोगों की सुरक्षा हेतु लगातार बचाव के आदेश निर्देश जारी करता है दूसरी ओर प्रशासन के अधीन ही अधिकारी इस ओर ध्यान देने की जहमत नहीं उठा पाते है तथा लोगों के साथ ही पशुओं की सुरक्षा को अनदेखा कर कितने गंम्भीर होगें अंदाजा लगाया जा सकता है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811