सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
भारतीय स्टेट बैंक शाखा सलामतपुर के बैंक मैनेजर आशीष तिवारी ने अपने स्टॉफ के साथ थाना प्रांगण में फलदार और अन्य पौधों का रोपण किया। और धरती के बिगड़ते ग्लोबल वार्मिंग सिस्टम को सुधारने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर बीस विभिन्न प्रजाति के फलदार पौधे आम, जामुन, जामफल, सीताफल, गुलमोहर, आंवला, नारियल, इमली, गूलर, बेल, पपीता, रामफल बढ़हल व अन्य प्रकार के पौधरोपण कर हरियाली को बढ़ावा देने की बात कही गई।
पौधरोपण करते हुए सलामतपुर भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर आशीष तिवारी ने कहा कि धरती पर पौधेरोपण कर आमजन भी अपनी सहभागिता निभाएं।और फलदार पौधों की सुरक्षा बच्चों की परवरिश की तरह करना चाहिए। इस पौधरोपण अभियान में बैंक मैनेजर आशीष तिवारी, अक्षय कुंभारे, रामबाबू रैकवार सहित सलामतपुर थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह, एसआई जीएस तोमर, प्रधान आरक्षक रघुवंशी, आरक्षक शशांक दीक्षित मौजूद रहे ।