Let’s travel together.

बेगमगंज में सेना के सम्मान में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

0 109

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

जयस्तंभ से विशाल तिरंगा यात्रा पूर्वमंत्री रामपाल सिंह के नेतृत्व में प्रारंभ हुई । सैकड़ों कार्यकर्ता ,पार्षदगण , नगरपालिका कर्मचारी ,समाजसेवी एवं पूर्व सैनिक बाइकों पर सवार होकर तिरंगा झंडे के साथ सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल के स्टूडेंट्स की बैंडबाजा पार्टी एवं ” मेरी जान तिरंगा है ” गीत की सुमधुर धुन के साथ मुख्य मार्ग से निकली।

तिरंगा रैली के सूत्रधार नपाध्यक्ष संदीप लोधी सहित , एसडीएम सौरभ मिश्रा , तहसीलदार प्रमोद उइके , सीएमओ राजेन्द्र शर्मा , बीईओ राजेन्द्र श्रीवास्तव , प्राचार्या सिस्टर मरीना , प्राचार्य बृजेश सिंह चौहान , थानाप्रभारी राजीव उइके , जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर , नगर मंडल अध्यक्ष अजय जाट, जिला प्रतिनिधि कमल साहू , हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह तोमर , जिला मीडिया हरि साहू , नगर मीडिया प्रभारी गोविंद गोलू कूड़ारिया सहित सैकड़ों की मौजूदगी रही।संचालक प्रदीप सोनी शून्य ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी।

देशभक्ति से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामपाल सिंह कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना के पराक्रम को सम्मान देने के लिए हर घर तिरंगा अभियान प्रारंभ किया गया है। जिसमें वीर सपूतों , बलिदानियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ हमारी सेना का मनोबल ऊंचा करना है। जिसने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा और उनके 5 लड़ाकू विमानों सहित सैकड़ो अस्त्रशस्त्र नष्ट करके उसे घुटनों पर लाया। जिससे पाकिस्तान त्राहिमाम- त्राहिमाम के साथ युद्ध खत्म करने गिड़गिड़ाने लगा।

रैली शौर्य स्मारक सांदीपनि विद्यालय मैदान पर पहुंची ।जहां भारत माता के जयकारों से गगन गूंज उठा, राष्ट्रगान एवं देश की एकता अखंडता की शपथ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी(दिशा समिति )की  बैठक आयोजित     |     आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साँची उपडाकघर का वर्चुअल किया गया लोकार्पण     |     सावन के अंतिम को गूंजा हर-हर महादेव, 160 कांवड़ियों ने शिवाजी पर चढ़ाया नर्मदा जल     |     तीन दिन की झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित     |     एमपी टुडे की खबर का असर ::हाइवे पर गड्ढों से हादसों के बाद जागा एमपी आरडीसी; हाईवे-18 पर शुरू हुआ गड्ढे भरने का काम     |     लावारिश नवजात शिशु को पुलिस की तत्परता से मिला जीवनदान     |     हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा धरसींवा, हजारों कावड़ यात्रियों ने किया मुक्तेश्वर धाम में जलाभिषेक     |     शारडा एनर्जी एंड पावर लिमिटेड, सिलतरा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     मुआवजे की राशि पर फोटो खिंचाकर वाहवाही नहीं, परिवार के साथ खड़े होने की हे जरूरत      |     वेयरहाउस के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मूंग चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811