अभिषेक असाटी बकस्वाहा
परमार्थ समाजसेवी संस्थान के द्वारा संस्था प्रमुख डॉक्टर संजय सिंह के निर्देशन में बक्सवाहा नगर में गांव गांव – पांव पांव वृक्ष लगाओ पानी बचाओ यात्रा निकाली गई, जिसमें सबसे पहले महेंद्र सागर तालाब के पास गंगा आरती के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ,जहां पर अतिथियों के तौर पर तहसीलदार , पूर्व विधायक प्रद्युमन सिंह लोधी ,नगर परिषद सीएमओ, थाना प्रभारी, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोती यादव, नगर परिषद उपाध्यक्ष नीमा सिंह , और कई पंचायत के सरपंच मौजूद रहे, वृक्ष लगाओ पानी बचाओ यात्रा नगर में भ्रमण करते हुए पानी एवं पर्यावरण के गीतों एवं नारों के साथ उत्कृष्ट हाई सेकेंडरी स्कूल पहुंची जहां पर मंचीय कार्यक्रम रखा गया, वहा सभी अतिथियों को एक-एक पौधा देकर के सम्मान किया एवं स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया गया, कार्यक्रम के समापन में प्रद्युमनसिंह लोधी ने अपने उद्बोधन में कहा कि एक जमाना था जहां अधिकांश रैली और यात्राओं में पुरुषों की संख्या ज्यादा थी, लेकिन नारी शक्ति जागी हैं और उन्होंने और परमार्थ संस्थान जैसे संगठन ने जल सहेलियां को आगे बढ़ाया और जल सहेलियों ने बुंदेलखंड ही नहीं बल्कि भारत में जल संरक्षण के लिए सम्मान किया गया है, तहसीलदार ने कहा कि पानी एवं वृक्ष हमारे लिए महत्वपूर्ण है इसलिए वृक्ष लगाना हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, नगर परिषद सीएमओ ने कहा कि मैंने यहां पहली बार किसी संस्थान के द्वारा इस तरह से कार्यक्रम करवाते देखा है निश्चित तौर पर बड़े गर्व की बात है कि पानी और पर्यावरण के प्रति लोग जागरूक होंगे, कार्यक्रम के समापन में सभी को पौधे दिए गए और, स्कूल परिसर में अतिथियों, जल सहेलियों और शिक्षकों के द्वारा वृक्षारोपण कार्य किया गया।वृक्ष लगाओ पानी बचाओ यात्रा में परमार्थ समाजसेवी संस्थान से परियोजना समन्वयक अर्पित गंगवार और ब्लॉक समन्वयक कल्पना चौरसिया ने कार्यक्रम में यात्रा का विवरण सांझा किया और कार्यक्रम का आभार प्रकट किया।समाजसेवी जीतेंद्र सिंह के द्वारा कार्यक्रम मंच का संचालन किया गया, इस दौरान परमार्थ संस्था से समस्त स्टाफ विशाल, हरिकिशन, बलवंत, प्रियांशी, कंचन, अनिकेत लोधी, विजय,जल सहेलिया और गांव गांव के स्वयंसेवी कार्यकर्ता एवं समुदाय के लोग मौजूद रहे।