Let’s travel together.

रक्षाबंधन का पर्व आते ही हाट बाजार में बढ़ी रौनक, राखी की दुकानों पर बढ़ी भीड़

0 141

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

रक्षाबंधन पर्व की तैयारियों को लेकर दीवान गंज के हाट बाजार में राखियों की खरीदारी की धूम रही। रक्षा बंधन पर्व आते ही दीवानगंज के हाट बाजार में चारों ओर राखी ही राखी नजर आ रही थी माता बहने रंग बिरंगी रखिए खरीदने में लगी रही। वहीं कई बहने अपने को संवारने और तैयार होने का सामान भी खरीदने में जुटी रही। जिससे चूड़ियां और कंगनों की दुकानों पर भी भारी भीड़ लगी रही।
भाई-बहन का स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शनिवार को मनाया जाएगा। इसे लेकर शहर के बाजारों में रौनक है। भवानी चौक, इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर , सोसायटी सहित अन्य जगह दुकानों-स्टॉल पर राखियां सजी हुई हैं बाजार से महिलाओं-युवतियों ने अपने भाइयों-रिश्तेदारों के लिए राखी खरीदीं। बाजार में फैंसी और मॉर्डन लुक वाली राखियां पहुंची हैं। इनमें रेशमी धागे, सोने-चांदी के तार वाली राखियां, माणक-मोती, रुद्राक्ष से बनी राखियां हैं। शनिवार तक बाजारों में राखियों की खरीदारी होगी। रक्षाबंधन पर्व के चलते बाजारों रौनक बढ़ गई है। लोग राखियों के अलावा आभूषण, श्रीफल, मिठाई, नए परिधान, गिफ्ट खरीदने में जुटे हैं। राखियों की कीमत दस से 500 रुपए तक है। बच्चाें के लिए भी रंग-बिरंगी लाइट, कार्टून कैरेक्टर, श्रीकृष्ण, गणेशजी सहित अन्य राखियां बाजार में पहुंची हैं।
रक्षा बंधन को ‘रक्षा’ और ‘बंधन’ के शब्दों से मिलकर बनाया गया है। इसका मतलब होता है बहन की सुरक्षा के लिए भाई की प्रतिबद्धता। यह त्यौहार भाई-बहन के पवित्र और आत्मीय रिश्ते को स्वीकार करने का प्रतीक है। रक्षा बंधन उन सभी भाई-बहन के लिए एक अद्वितीय मौका होता है, जब वे एक-दूसरे के प्रति अपनी स्नेह को व्यक्त कर सकते हैं। बहन द्वारा आरती करने के बाद शुरू होता है, जिसमें बहन भाई के चारों ओर थाली को गोल-गोल घुमाती है ताकि उसे दैवीय सुरक्षा मिले। इस प्रकार अपने भाई के माथे पर रोली और चावल लगाने के बाद, वह उसकी कलाई पर राखी बांधती है। बाजार में ज्यादा भीड़ होने के कारण आने जाने वाले वाहन चालक परेशान होते रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811