Let’s travel together.

शिवपुरी के 2 लाख 93 हजार 791 लाभार्थी किसानों को 58.75 करोड रुपए की राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से हुआ वितरण

0 130

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बनारस के कार्यक्रम को एनआईसी कक्ष में किसानों ने सुना

– पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का वितरण हुआ

– किसानों ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा यह सम्मान निधि खेती किसानी के काम आएगी

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज बनारस में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का वितरण किया। इस दौरान शिवपुरी में भी किसानों ने प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को सुना। शिवपुरी के कलेक्ट्रेट कार्यालय में एनआईसी कक्ष में प्रधानमंत्री श्री मोदी के बनारस में आयोजित कार्यक्रम को सुना गया।
इस दौरान शिवपुरी जिले के किसानों के लिए भी सिंगल क्लिक के माध्यम से इस राशि का वितरण किया गया।
शिवपुरी जिले के 2 लाख 93 हजार 791 लाभार्थी किसानों को 58.75 करोड रुपए की राशि का वितरण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया। शिवपुरी के एनआईसी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन कार्यक्रम को किसान जन मौजूद रहे। इस मौके पर जिला पंचायत की अध्यक्ष नेहा यादव और शिवपुरी जनपद पंचायत की अध्यक्ष किरण रावत सहित जिला प्रशासन की वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811