Let’s travel together.

गैरतगंज में अति वर्षा से नदी नाले उफ़ान पर, रहवासी क्षेत्र में जल भराव, जन जीवन अस्त व्यस्त

0 145

– भारी बारिश में गढ़ी अहमदपुर मार्ग पर नवनिर्मित पुल की साइडें धसकीं, मनकापुर का युवक नाले में बहा
– रेस्क्यू टीम ने शाम 6 बजे तक किया तलाश नही मिला युवक
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले की गैरतगंज तहसील भर में मंगलवार को हुई अतिवर्षा में नदी नाले उफ़ान पर आ गए हैं जिससे अनेक मार्गों पर सड़क संपर्क टूट गया। भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। इस दौरान गढ़ी अहमदपुर मार्ग पर नवनिर्मित एक पुल की साइडें धसक गईं। तहसील के मनकापुर गांव का एक युवक बारिश के बीच नाले में नहाते समय बह गया। नगर की बीना नदी अपने पूरे उफान पर आ गई है तथा नगर के अनेक वार्डों में वर्षा के जल का भराव हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी भारी बारिश से रहवासी क्षेत्रों में जल भराव होने से पानी भरने की सूचनाएं मिली हैं।

क्षेत्र भर में सोमवार से निरंतर गिर रहे पानी ने मंगलवार को अपना रौद्र रूप दिखाया। रात और दिन में लगातार तेज बारिश ने नदी नाले, रहवासी क्षेत्र, मुख्य सड़क मार्ग सभी को जल मग्न कर दिया। जिससे हालात अस्त व्यस्त हो गए। नगर की बीना नदी में अत्यधिक जल भराव से आसपास के क्षेत्र के डूबने की स्थिति बन गई है। क्षेत्र में अधिकांश सड़क मार्गों पर नदी नालों में उफान से दर्जन भर से ज्यादा सड़क मार्ग बंद हो गए हैं। वहीं रहवासी क्षेत्रों में जल भराव से लोगों को परेशानी हो रही है।

वार्ड 11 में घरों में कैद हुए लोग

नगर के वार्ड क्रमांक 11 में पानी के भराव से लोग घरों में कैद हो गए हैं। यहां नाले पर मकान बन जाने से वाणी निकासी अवरुद्ध है। वार्डवासियों के बार बार शिकायत करने के बाद भी समस्या हल नहीं हुई। नतीजतन मंगलवार को इस इलाके में लोगों को जल भराव से अत्यधिक परेशानी हुई।

गढ़ी अहमदपुर मार्ग पर पुल की साइडें धसकीं

तहसील के गढ़ी अहमदपुर सड़क पर नव‌ निर्मित पुल की साइडें बारिश में क्षतिग्रस्त हो गई हैं जिससे आवागमन खतरे में पड़ने की संभावना बन रही है। सूचना पर तहसीलदार नरेशसिंह राजपूत ने पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया तथा एमपीआरडीसी के अधिकारियों को अवगत कराया। मौके पर इस‌ पुल की साइडें तो धसकीं ही हैं साथ ही ऊपरी हिस्से में भी क्षतिग्रस्त होने के निशान दिख रहे हैं इससे निर्माण की गुणवत्ता संदेह के घेरे में आ गई है। हालांकि एमपीआरडीसी के अधिकारी पुल को प्रगतिरत बता रहे हैं जबकि इस पर आवागमन चालू है। इस प्रकार की दोहरी स्थिति सामने आई है। ग्रामीणों ने तत्काल आवागमन रोकने एवं तत्काल मरम्मत की मांग की है।

युवक नाले में बहा

ग्राम कढैया अंतर्गत मनकापुर गांव का एक 35 वर्षीय युवक अजय सिंह अहिरवार पिता रामसिंह अहिरवार नामक युवक पास स्थित नाले में नहाते समय बह गया। यह नाला बीना नदी में जाकर जुड़ता है। जो इस समय तेज बहाव के साथ उफान पर है। प्रशासन को इसकी सूचना मिलने के बाद बहे युवक की तलाश की रायसेन से एसडीआरएफ की टीम ने भी पहुंच कर शाम 6 बजे तक तलाश की लैकिन युवक नही मिला थाना प्रभारी डीपी लोहिया, तहसीलदार नरेश सिंह राजपूत चौकी प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा सहित पुलिस अमला राजस्व अमला मौजूद रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 7 फरवरी 26 से 7 मार्च 26 तक होंगे किसान पंजीयन     |     भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811