– सांची मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री को दिया आवेदन
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम दीवानगंज सहित अन्य गावों के किसान हो रहे हैं परेशान ,राजधानी से चंद कदमों की दूरी पर किसान बेहाल , अशोक सम्राट हलाली बांध सिंचाई परियोजना के अंतर्गत बनाई गई नहर बन जाने पर भी दीवानगंज, बरजोरपुर, बालमपुर ,देहरी सहित अन्य गांव के किसान अभी भी नहर के पानी से वंचित हैं क्षेत्र में छोटी नहर या बरा, माइनर से जोड़ने के लिए किसानों ने पूर्व में कई बार शिवराज सिंह चौहान, क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी , जल संसाधन मंत्रीतुलसी सिलावट को कई बार आवेदन दे चुके थे। लेकिन इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जबकि नहर को बने हुए 5 साल बीत गए लेकिन दीवानगंज के किसानों को अब तक नहर का पानी उपलब्ध नहीं हो सका है।
जबकि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर खेत में पानी देने के लिए प्रयास कर रहें है लेकिन मध्यप्रदेश की राजधानी के समीप किसान परेशान हैं शासन की इस बेरुखी से किसान आहत है दीवानगंज के किसानों ने अनेकों आवेदन और आंदोलन किए हैं कि उनके खेत तक पानी पहुंचे लेकिन नहर दीवानगंज के नाम से आई और दीवानगंज के ही किसान नहर से वंचित रह गए हैं। दीवानगंज के किसानों को नहर का पानी नहीं मिल पा रहा जिन्होंने दिन रात मेहनत कर नहर लाने का प्रयास किया है नहर आई तो अन्य किसानों को इसका फायदा हो रहा है जबकि जिन किसानों ने मेहनत की वहीं किसान नहर से वंचित रह गए हैं। मध्य प्रदेश शासन से दीवानगंज बालमपुर देहरी और वजोरपुर के किसान कई बार अपील कर चुके हैं। की हमारी मांगों को ध्यान में रखा जाए और जो किसान अपने खेतों पानी से वंचित हैं उन किसानों को पानी उपलब्ध कराया जाए। लेकिन प्रशासन किशोर ध्यान नहीं दे रहा है।
दो दिन पहले सांची मंडल अध्यक्ष कयामपुर निवासी संतोष शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आवेदन दिया है कि दीवानगंज के किसानों के लिए नहर लाई जाए क्योंकि इससे पहले भी कई बार आवेदन दे चुके हैं मगर अभी तक आश्वासन की शिव किसानों को कुछ नहीं मिला है।
इनका कहना हे –
हम सभी किसान भाइयों ने कई बार क्षेत्रीय विधायक और जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट को नहर लाने का आवेदन दे चुके हैं लेकिन कई साल गुजर जाने के बाद भी नहर दीवानगंज तक नहीं पहुंच पाई है।
दशरथ विश्वकर्मा , सुरेश साहू, दिनेश साहू, बादाम विश्वकर्मा, मोनू ठाकुर किसान स्थानीय निवासी दीवानगंज
हम काफी सालों से दीवानगंज क्षेत्र के किसानों के लिए मांग करते आ रहे हैं कि दीवानगंज में नहर लाई जाए मगर हमारे सुनवाई नहीं हो रही है एक बार फिर हमने पूर्व मुख्यमंत्री को आवेदन दिया है ताकि दीवानगंज के किसानों के लिए नहर की सुविधा उपलब्ध हो सके।
संतोष शर्मा सांची मंडल अध्यक्ष