मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सावन महीने की शुरुआत शुक्रवार 11 जुलाई से हुई है जिसका समापन शनिवार 9 अगस्त को होगा। सावन के पूरे महीने भक्त भगवान शिव की पूजा अराधना करते हैं और व्रत रखते हैं। वहीं जो लोग कांवड़ यात्रा करते हैं वो पवित्र नदी का जल भरकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं।
ग्राम सेमरा से सरपंच भानु लोधी के नेतृत्व में 70 कांवरिया की टोली अपने कावड़ में जल लेने के लिए नर्मदा तट बुधनी घाट होशंगाबाद के लिए रवाना हुए, वहां से जल लेकर 28 जुलाई को पैदल चलते हुए अपने गांव सेमरा पहुंचेंगे। जहां पर स्थित सभी मंदिरों में शिव जी जल अभिषेक करेंगे।