Let’s travel together.

खाद्य पदार्थों की जांच नहीं करता खाद्य विभाग,पर्यटन स्थल पर आते हे हजारों पर्यटक

0 67

देबेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन

सांची पर्यटन स्थल हे।परन्तु इस स्थल पर बिकने वाली खाद्य सामग्री सहित पेयपदार्थ उपयुक्त है अथवा नहीं इसकी जांच से खाद्य विभाग कतराता नजर आता है हालांकि अनेक बार कलेक्टर के आदेश जारी होने के बाद भी खाद्य अमले को इससे कोई सरोकार नहीं दिखता है जिसका सीधा असर खाद्य उपभोक्ता भोगने मजबूर हो चुके हैं।
जानकारी के अनुसार वैसे तो यह नगर एक प्राचीन सभ्यता एवं सांस्कृतिक विरासत के रूप में विख्यात हैं इस स्थल पर देश विदेश के लोग बडी संख्या में आते जाते रहते हैं तथा इस स्थल पर अनेक खाद्य छोटे बडे संस्थान हैं जहां खाद्य पदार्थ सहित पेय पदार्थ के नाम पर व्यवसाय चलते हैं इस स्थल पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों को परखने प्रशासन न ही खाद्य विभाग को फुर्सत मिल सकी जिससे देशी विदेशी पर्यटकों के सामने परोसने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच हो सके न ही पेय पदार्थ को परखा जा सके ।इसके साथ ही होटलों दुकानों पर स्वच्छता का आंकलन किया जा सके ।इस स्थल पर न ही खाद्य विभाग द्वारा कोई प्रकरण ही सामने आ सके ।जबकि इस स्थल पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों से उपभोक्ता अनजान नहीं रहते ।इतना ही नहीं बारिश के दिनो मे खुले मे रखी खाद्य सामग्री के प्रदूषित होने का खतरा भी बढ जाता है ।बताया तो यहां तक जाता है कि खाद्य अमला माह मे एक बार इस नगर में तो आता है परन्तु खाद्य एवं पेय पदार्थों की पडताल करने नहीं बल्कि अपनी जेबें गर्म कर चलता बनता है हालांकि अनेक बार कलेक्टर ने खाद्य पदार्थों के निरीक्षण के निर्देश दिए परन्तु इस पर गंभीरता से अमल नहीं किया जा सका ।जिससे इस स्थल की छवि भी दागदार होती हैं ।इतना ही नहीं स्थानीय स्तर पर भी नगर में संचालित खाद्य संस्थाओं की स्वच्छता की ही पडताल करने प्रशासन आगे बढ़ सका ।कहीं न कहीं इस स्थल की छवि प्रदूषित होने से रोकने की प्रशासन हिम्मत ही जुटा सका है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मोटरसाइकिल रोककर  पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब,अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार     |     विकसित भारत की पहली शर्त ‘नशा मुक्त युवा’, रीवा से बुलंद हुआ संकल्प     |     युवक को विदेश की मस्जिद में इमाम बनाने का सपना दिखाकर मजदूरी कराई और टॉयलेट साफ़ कराया     |     पेड़ भी, पर्यावरण भी और पत्रकार एकजुट भी! बुरहानपुर में अनूठी पहल     |     उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं का फूटा गुस्सा, बोले—’चार-चार महीने तक कमीशन नहीं, कैसे चलाएं दुकान?’     |     पप्पू पटेल बने आदिवासी कांग्रेस दसई ब्लॉक अध्यक्ष     |     श्री कृष्ण आश्रम विद्यालय में गायत्री परिवार द्वारा बाल संस्कार शाला एवं ‘आओ गढ़ें संस्कारवान’ का आयोजन     |     सहायक शिक्षक मकसूद खान को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, शाला परिवार ने दी सम्मानपूर्ण विदाई     |     भोपाल में आचार्य संघ का कलश स्थापना समारोह संपन्न,आचार्यजी से आशीर्वाद लेने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव     |     चांदोनी नदी में मिले युवक की हुई पहचान, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811