Let’s travel together.

विलीनीकरण आंदोलन के स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की बैठक सम्पन्न

0 129

यशवन्त सराठे बरेली रायसेन

भारत की आजादी के वाद देश के राजाओं महाराजाओं की छोटी-छोटी रियासतों को भारतीय गणराज्य में मिलाने के लिए तत्कालीन गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने सभी रियासतों को शामिल करने का फरमान जारी कर दिया लेकिन भोपाल नबाब ओर हैदराबाद के नबाब ने अपनी रियासतों को भारत गणराज्य में मिलाने से इंकार कर दिया। आखिर कार हैदराबाद मिल गया नबाब हमीदुल्ला खां नहीं माना मप्र में नबाब हमीदुल्ला खां के खिलाफ विलीनीकरण आंदोलन की चिंगारी तत्कालीन राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा के नेतृत्व में भड़क उठी जिसकी शुरुआत नगर बरेली के गांधी चबूतरे 1जून19-49- में हुई थी जिसमें सभा के दौरान लाठीचार्ज किया गया दो लोग शहीद हुए जुगराज सोनी ओर रामप्रसाद अहिरवार अनेक आन्दोलन कारियों को जेलों में बंद कर दिया गया। विलीनीकरण आंदोलन के सैनानियों का इतिहास लुप्त होता जा रहा है उनके परिजनों को सम्मान की दृष्टि से नहीं देखा जा रहा नहीं परिवार को शासन की सुविधाएं प्राप्त हो रही है इसी को ध्यान में रखते हुए म.प्र.मे स्वतंत्रता संग्राम सैनानियो के परिवार के हितों के लिये स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन का गठन किया गया । रायसेन जिले के उत्तराधिकारी संगठन की बैठक का आयोजन स्थानीय माणिक लाल नाहर स्कूल में नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी अजय नाहर की अध्यक्षता में किया गया।
मां सरस्वती की पूजा अर्चना के उपरान्त संगठन के जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण वासल ने संगठन की महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर प्रकाश डाला एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने पर वल दिया। वरिष्ठ समाजसेवी अजय नाहर ने स्वतंत्रता संग्राम सैनानियो के विलीनीकरण आंदोलन में किये गये त्याग ओर बलिदान की एतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माह में उत्तराधिकारियों की बैठक हो,जिससे संगठन में समर्पण भाव एवं निरन्तरता वनी रहे एवं सैनानियों व उत्तराधिकारियों की स्मारिका का प्रकाशन कराया जाये। उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने अपने विचारों से अवगत कराया एवं संगठन की रूपरेखा तैयार करने एवं उसके उद्देश्य व शासन से प्राप्त सुविधाएं लेने की बात कही। बैठक में यह प्रस्ताव रखे गये कि शासन से स्वतंत्रता संग्राम सैनानियो का स्मारक भवन बनवाया जाये जिसमें सभी सैनानियों का इतिहास सहेज कर रखा जाये,एवं नगर के प्रमुख मार्गों का नामकरण सैनानियों के नाम से किया जाये।सैनानियों के परिवार के उत्तराधिकारियों को शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाएं प्राप्त हो,जैसे शिक्षा में आरक्षण , मेडिकल शिक्षा, इंजीनियरिंग शिक्षा में आरक्षण की सुविधा मिले शासकीय विभागों रेलवे, बैंक,अन्य जगह पर परिजनों को तीन पीढ़ियों तक आरक्षण मिले, परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी दी जाये, राजनीति के क्षेत्र में आरक्षण मिले, नगरपालिका नगरपरिषद, पंचायत में उत्तराधिकारियों को महत्व दिया जाये , राष्ट्रीय त्यौहारों पर सम्मानित किया जाये, जिला कलेक्टर द्वारा उत्तराधिकारियों के बच्चों के प्रमाण पत्र वनाये जाये आदि प्रमुख वइन्दउओ पर गहन चर्चा की गयी एवं समस्त सुविधाओ के लिये शासन से संघर्ष कर लाभ लेना होगा इसी अवसर सर संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों का सर्व सम्मति से मनोनयन किया गया जिसमें संरक्षक समाज सेवी अजर नाहर,उपाध्यक्ष महेश साहू, महामंत्री यशवन्त सराठे, मंत्री हल्के भैया धाकड़, कोषाध्यक्ष विमलकुमार जैन, मीडिया प्रभारी राजू सोनी वनाये गये। बैठक में सेवानिवृत्त सुधीर वासल,शरद राठी, नरेन्द्र साहू, अरविंद नाथ विदुआ,मुकेश वर्मा, गोविन्द वर्मा, कमल किशोर राठी,अजय जैन,मुकेश साहू उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंगोलिया से गुरुवार को साँची लौटेंगे भगवान बुद्ध के शिष्यों के अस्थि कलश      |     प्रशासन ने की भूमाफिया पर बड़ी कार्यवाही रसूखदारों के राजस्व विभाग ने उड़ा दिए होश      |     मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह और मौन उपवास     |     43 डिग्री टेम्परेचर में उपवास पर बैठे रहे कांग्रेसी,नामांकन निरस्त मामले में निर्वाचन आयोग का किया विरोध      |     पेंशनर्स ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन      |     नाम भले ‘काॅकरोच’ हो, लेकिन एप्रोच में संजीदा होना होगा..अजय बोकिल      |     शिवपुरी में कांग्रेस का प्रदर्शन: मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में वरिष्ठ नेताओं ने किया उपवास     |     कैसे साइकिल से लग्जरी कारों तक पहुंचा काल भैरव मंदिर का स्वयंभू नाना सरकार?     |     राजगढ़ के महेंद्र छाजेड़ का देहदान, ‘नगर रत्न’ की उपाधि से सम्मानित     |     NH-45 पर धान से भरे ट्रक में लगी आग: शॉर्ट सर्किट की आशंका, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811