भोपाल ।सरपंचों का महा सम्मेलन मैहर में 23 जुलाई को मैहर में आयोजित किया गया हे।मध्य प्रदेश राज्य पंचायत परिषद का कहना हे कि प्रदेश के सभी सरपंचो का 23 जुलाई 2024 को अम्बेडकर पार्क भोपाल में विशाल सरपंचों का महासम्मेलन हुआ था। मध्यप्रदेश सरकार ने 28 सूत्री मांगों में से कुछ मानी और कुछ अभी भी अधर में लटकी है। वहीं मनरेगा में नित नए नियम बनाए जाने से कार्य प्रभावित हो रहे है। भोपाल सरपंच महासम्मेलन के एक साल 23 जुलाई 2025 को पूर्ण हो रहा है। जिसमें 10 हजार से अधिक सरपंच साथी गण पहुंचे थे। जिससे जीवित रखने के लिए एक बार फिर से सरपंचों के बड़े महासम्मेलन कि आवश्यकता है। जिसमें आप लोग अपने लिए अधिक ताकत से एक जुट होकर सरपंच महासम्मेलन को जीवित रखे में सहयोग करे। जिससे सरकार हमारी समस्या का निराकरण करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।
मध्य प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक सिंह ने प्रदेश के सभी सरपंच बन्धुओं से आह्वान किया है कि हम लोगों को जब तक हार नहीं माननी चाहिए,जब तक एक दिन कार्यकाल का बचा हो। लोकतंत्र में बिना आवाज बुलंद किए कुछ हासिल नहीं होता है। इस लिए आपने हौसले को जीवित रखने के लिए खुद आवाज बुलंद रखे और संगठन को मजबूती से सहयोग करे। ताकि आप लोगो कि आवाज बुलंद करने के लिए संगठन अधिक ताकत से आपके साथ खड़ा रहे। जिसके अंतर्गत मां शारदा के नगरी मैहर में एक बड़ा सरपंचों का महासम्मेलन बुधवार 23 जुलाई 2025 सुबह 11 बजे पटेल मैरिज गार्डन कटनी रोड जनपद पंचायत के पास मैहर में रखा गया हे।। इस आयोजन मे संगठन के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों की उपस्थिति अपेक्षित है।