– नाव के पलटने से सात लोग लापता थे
– एक की तलाश जारी है
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी जिले अंतर्गत खनियाधाना थाना क्षेत्र के माताटीला बांध के बीच में बने टापू पर नाव पलटने की घटना में अब तक 6 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, एक की तलाश जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन में SDRF की तीन टीमें, माताटीला के मछुआरों की दो टीमें मैकेनाइज्ड बोट्स के साथ जुटी हुई हैं। जल्द ही आसपास के जिलों से SDRF और NDRF की टीमें भी रेस्क्यू ऑपरेशन को और गति देंगी।