Let’s travel together.

शांतिनाथ भगवान का जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक जैन श्रद्धालुओं ने धूमधाम से मनाया

0 753

-निर्वाण लाडू चढ़ाए गए

औबेदुल्लागंज रायसेन से अंकित जैन

जैन धर्म के सोल्वे तीर्थंकर १००८ श्री शांतिनाथ भगवान का जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक आज रविवार को महावीर मार्ग स्थित श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में जैन समाज द्वारा बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया.इस अवसर पर जैन समाज द्वारा देश नगर एवं समाज में सुख,समृद्धि एवं शान्ति के लिए श्री जी का 108 कलशों द्वारा महा अभिषेक किया गया तत्पश्चात आशा रानी प्रदीप भंडारी परिवार एवं जैन समाज के अध्यक्ष राजीव जैन एवं अतुल जैन द्वारा श्रीजी की शांति धारा करने का सौभाग्य प्राप्त किया.श्री शांतिनाथ भगवान का जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक के शुभ अवसर पर मंदिर जी में निर्वाण लाडू चढ़ाए गए. निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य प्रदीप भंडारी एवं राजीव जैन परिवार को प्राप्त हुआ.

इस अवसर पर पंडित लखमीचंद जैन, राजीव जैन,अनिल जैन इलेक्ट्रिकल्स, बच्चूलाल जैन, इंजीनियर आर के जैन,सुनील जैन वर्धमान, प्रदीप जैन, अशोक शास्त्री, राजेश जैन,अरुण जैन,एलसी जेन,अनिल चौधरी,संभव जैन,नेहिल जैन, हर्ष जैन,लवी जैन,एकांश जैन, स्पर्श जैन, आकर्ष जैन आदि पुण्यशाली परिवार द्वारा धर्म लाभ लिया गया. दोपहर पश्चात जैन समाज का एक प्रतिनिधिमंडल भोपाल के नेमिनगर करोंद में बिराजमान  मुनि श्री संस्कार सागर जी महाराज को ओबैदुल्लागज समाज ने नगर में चातुर्मास के लिए श्री फल भेंट किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811