मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज जिला रायसेन में पदस्थ एम.एल.अहिरवार (व्याख्याता) को सावित्री फुले सम्मान 2025 मिला है। उल्लेखनीय है भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय के मुख्य आथित्य में गांधी भवन श्यामला हिल्स भोपाल में शिक्षक चेतना वर्ष 2025 शिक्षक संदर्भ समूह सहानुभूति मानव कल्याण विकास समिति एवं टीचर अवेयर ऑर्गनाइजेशन द्वारा सावित्रीबाई फुले सम्मान 2025 का कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। देश में बालिका शिक्षा और वंचित वर्ग की शिक्षा के प्रसार के लिए समर्पित भाव से काम करने वाली देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का विराट शैक्षिक संघर्ष सभी के लिए प्रेरक है भारतीय समाज में शैक्षिक संस्कृति और सामाजिक विकास के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय रहा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं सावित्रीबाई फुले के पुण्य स्मरण के अवसर पर श्रीएम.एल. अहिरवार को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने पर विद्यालय के समस्त स्टाफ और दीवानगंज के गण मान्य नागरिकों ने सर को बधाई दी है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।