Let’s travel together.

दीवानगंज के गुफा मंदिर के पास जंगल में लगी आग

0 60

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

अभी गर्मी पूरी तरह से अपने सवाब पर ही नहीं पहुंची की जगह-जगह आगजनी की घटनाएं सामने आने लगी है। दीवानगंज के गुफा मंदिर पर स्थित जंगल में शुक्रवार को आग लग गई। जिससे चारों ओर धुंआ ही धुंआ नजर आने लगा है। मोहल्ला वालों ने बताया कि आग  दो दिन से सुलग रही है मगर किसी ने भी इसको बुझाने की कोशिश नहीं की है। शुक्रवार को आग और तेज हो गई जिससे आसपास रहने वाले ग्रामीणों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। हालांकि किसी भी ग्रामीण ने इसकी शिकायत कहीं पर नहीं कि आग धीरे-धीरे बढ़ती ही जा रही है अगर समय रहते नहीं बुझाया गया तो यह आग ग्रामीणों के घर तक पहुंच सकती है जिससे जान माल दोनों को नुकसान पहुंच सकता है।


हर साल आगजनी के कारण कई जंगल जलकर खाक हो रहे हैं प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है दीवानगंज क्षेत्र के आसपास कई घने जंगल  लगे हुए हैं। इन जंगलों में हर साल आगजनी की घटनाएं होती आ रही है इसके बावजूद भी दीवानगंज के आसपास फायर ब्रिगेड की सुविधा नहीं होने के कारण कई जंगल जलकर खाक हो जाते हैं तो कई किसानों की फसले भी जलकर राख हो जाती है दीवानगंज अंबाडी और सेमरा के ग्राम वासियों ने दीवानगंज में एक फायर ब्रिगेड की मांग रखी है। ताकि आगजनी पर घटनास्थल पर जल्दी फायर ब्रिगेड पहुंच सके जिससे जान माल की हानि कम हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

NCERT की किताबें महंगी: कक्षा 9 की विज्ञान 205, गणित-हिंदी 115 रुपए की; अभिभावकों पर बढ़ा बोझ     |     आंगनवाड़ी केंद्र पर फूड किट वितरण,सुपोषित अभियान के तहत कुपोषित बच्चों को मिला पोषण आहार     |     CMHO पद पर दो दावेदार,एक अनार दो बीमार     |     ओवरटेक करने के चक्कर में 50 बारातियों से भरी बस डिवाइडर पर चढ़ी, 50 मीटर तक घिसटती रही बस, बड़ा हादसा टला     |     पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल  में ग्रीष्मकालीन शिविर का सफल आयोजन     |     रायसेन जिले में सख्त हुई ट्रैफिक पुलिस, हाईवे 18 पर ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान     |     दीवानगंज में मौसम का कहर, देर रात ओलावृष्टि और आंधी से मची अफरा तफरी, कई पेड़ हुए धराशाई     |     महिला आरक्षण तत्काल हो लागू ,कांग्रेस नेत्री नीतू साहु ने की मांग     |     बंटवारे के बिना बन रहा पीएम आवास, दो सीएम हेल्पलाइन शिकायतें की लेकिन बिना समाधान बंद कर दीं     |     बेगमगंज के देवलिया परिवार ने किया नवाचार,विवाह के अवसर पर गायों को 56भोग भोजन का भंडारा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811