Let’s travel together.

वन विकास निगम की भूमि को प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कराया

0 112

-वन विभाग, राजस्व विभाग पुलिस प्रशासन की टीम ने की संयुक्ति कार्यवाही

-वन भूमि के अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

सुरेंद्र राजपूत विदिशा

विदिशा जिले की लटेरी वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने बड़ी कार्यवाही की, जिसमें लगभग 255 हेक्टर वन भूमि पर खड़ी फसल पर बुलडोजर चलाया गया और अतिक्रमण की भूमि को मुक्त कराया गया, इस क्षेत्र के बड़े दायरे में वन माफियाओं का बोलबाला है, जहां माफियाओं के द्वारा अतिक्रमण सहित तस्करी के प्वाइंट, सागौन की लड़की से बने फर्नीचर कारोबार को अवैध रूप से चलाया जाता है, प्रशासन अतिक्रमण पर लगातार कार्यवाही कर रहे है।

उसी कड़ी में विदिशा रायसेन परियोजना मंडल वन विकास निगम के परियोजना परिक्षेत्र में दिनांक 4 मार्च 2025 से चालू हुई अतिक्रमण विरोधी मुहिम आज 5 मार्च को भी जारी रही, जिसके तहत 4 मार्च को परियोजना परिक्षेत्र में लटेरी के शहर खेड़ा से लगे वन क्षेत्र में 150 हेक्टर एवं 5 मार्च को ग्राम सगड़ा से लगे वन परिषद से कक्ष क्रमांक 362 से 105 हेक्टर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया, इस प्रकार दो दिवसों में निरंतर कार्रवाई की गई, अतिक्रमणों से कुल 255 हेक्टर वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराया गया, उक्त कार्रवाई में जिला मुख्यालय के अधिकारियों की मॉनिटरिंग में कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और रोहित काशवानी पुलिस अधीक्षक विदिशा के सहयोग से तरुण कुमार कौरव संभागीय प्रबंधक के नेतृत्व में केके यादव, नवीन भारद्वाज परिक्षेत्र अधिकारी लटेरी वन विकास निगम वन विकास निगम अमला एवं स्थानीय राजस्व पुलिस बल की उपस्थिति में अतिक्रमण विरोधी मुहिम के तहत कुल 255 हेक्टर वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई है….


गौरतलब है कि जब से रेंजर नवीन भारद्वाज ने लटेरी वन परिक्षेत्र में कमान संभाली है , लगातार वन भूमि से माफियाओं को बेदखल किया जा रहा है, इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वन भूमि पर अतिक्रमण किया गया है, जिसे अब अतिक्रमण से मुक्त कराया जा रहा है,

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811