सी एल गौर रायसेन
नगर के वार्ड क्रमांक 15 स्थित श्री दुर्गा मंदिर स्थल पर प्रयागराज उत्तर प्रदेश से आई रामलीला मंडली के कलाकारों ने श्री राम सीता विवाह की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्र मुक्त कर दिया, रामलीला मंडली के संचालक पंडित बालकृष्ण शास्त्री जी महाराज के सानिध्य में चल रही श्री रामलीला में प्रतिदिन दर्शक रामलीला का आनंद उठाने के लिए पहुंच रहे हैं। प्रस्तुत की गई लीला के अनुसार भगवान राम और सीता के बीच धूमधाम किस विवाह संपन्न होता है सीता जी राम जी के गले में वरमाला पहना हैं।

इसके तत्पश्चात श्री राम जी भी माता-पिता के गले में वरमाला पहना देते हैं इस समय की लीला का बखान नहीं किया जा सकता राम सीता की सुंदर सूरत और मोहिनी मूरत देखकर दर्शक भी आनंदित हो जाते हैं। श्री राम सीता विवाह के बाद में पकड़ने का क्रम शुरू होता है उत्साह के साथ दर्शकों ने भगवान राम और सीता जी के पैर पखार कर आशीर्वाद लिया। रामलीला के सहयोगी पंडित नंदकिशोर शर्मा एवं वरिष्ठ पत्रकार सी एल गौर ने महा आरती में भाग लेकर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने धर्म प्रेमियों से रामलीला देखने एवं धर्म का लाभ उठाने की अपील की है। रामलीला के आयोजन में अर्जुन नगर वासियों द्वारा सहयोग करते हुए धर्म लाभ उठाया जा रहा है।