इंदौर। महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल साइंसेज, इन्दौर के द्वारा ४ दिवसीय विज्ञान मेले का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तृतीय दिवस में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
क्विज प्रतियोगिता में ४४ प्रतिभागीयो ने भाग लिया। प्रतियोगिता मे कुल ४ राउंड करवाए गए। जिसमें प्रथम एवं द्वितीय राउंड मे गूगल फॉर्म के द्वारा स्क्रीनिंग करवाई गई। जिसके पश्चात तीसरे चरण में ४४ विद्यार्थियों मे से कुल २४ विद्यार्थियों सम्मिलित हुए। एवं ४ विद्यार्थियों के समूह से ६ टीम बनाई गई। इसके पश्चात चौथे राउंड में २० विद्यार्थी शामिल हुए। यह रेपिड फायर राउंड था ।इसमें २ टीम विजेता रही। प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार के अंतर्गत १००० एवं ५०० रूपये की राशि प्रदान की गई।

क्विज प्रतियोगिता में प्रथम आशिमा चटर्जी टीम के विद्यार्थी अंतरा साहा, अनुज डहरिया, ओंकार धूमालदार तथा बलराम राठौर रहे। द्वितीय एपीजे अब्दुल कलाम टीम जिसके विद्यार्थी आसिया खातून, युवराज सिंह, प्रवीण बर्मन, दिलीप बर्मे रहे। इस कार्यक्रम में कुल ५० से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
यह कार्यक्रम नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन, डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, मध्य प्रदेश शासन, भोपाल के द्वारा उत्प्रेरित तथा प्रायोजित है।

प्रतियोगिता की इवेंट इंचार्ज डॉ. सुप्रिया बंडी तथा क्विज मास्टर प्रो. दीपांशु पाण्डेय रहे।
कार्यक्रम के रूपरेखा कार्यक्रम समन्वयक डॉ दीपक शर्मा के द्वारा दी गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आनंद निघोजकर के द्वारा प्रो. दीपांशु पाण्डेय को प्रमाणपत्र भेंट किया गया। कार्यक्रम में डॉ. मनोज जोशी, प्रो. शिफा गोयल, प्रो दीप्ति जोशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. सीमा शिन्त्रे एवं आभार डॉ. लाल कुमार चंदेल द्वारा किया गया।