रायसेन जिला पंचायत प्रदेश में बनी नंबर वन -97.48% सीएम हेल्पलाइन में डर शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक किया समाधान
-मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय ग्रेडिंग अधिसूची मे
रायसेन। जिले की जिला पंचायत को प्रथम स्थान मिला है सीएम हेल्पलाइन समाधान में 97.48 प्रतिशत समाधान करने पर यह स्थान रायसेन जिला पंचायत को मिला है गैर तलब होकी प्रदेश के मुख्य मंत्री डॉ मोहन यादव के सख्त निर्देश और जिला कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदोरिया के कुशल नेतृत्व में सीएम हेल्पलाइन की टोल फ्री सेवा 181 में दर्ज की गई शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक समाधान करने के निर्देशो का पालन करते हुए लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान किया गया जिसके चलते जिला पंचायत रायसेन प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने में सफल हुई वहीं प्रदेश के 55 जिलों में हुए सीएम हेल्पलाइन ग्रेडिंग मैं प्रथम स्थान आने पर प्रदेश में रायसेन जिले की छवि भी कुशल नेतृत्व और लायन आर्डर के साथ लोगों की समस्या का तुरंत समाधान करने वाले जिलों में से एक हो गई है जहां पर सीएम हेल्पलाइन में दर्ज़ शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक समाधान किया जाता है लोगों का समाधान करने में जिला पंचायत सीईओ कार्यालय में पदस्थ ओआईसी बृजेंद्र शर्मा सहित जिला पंचायत के सीएम हेल्पलाइन डेस्क देख रहे अनेक कर्मचारी की मुख्य भूमिका रही जिनके अधक प्रयासों चलते लोगों की समस्याओं का जल्द से जल्द संतुष्टि पूर्वक निराकरण किया गया वहीं प्रदेश में जिला पंचायत को प्रथम स्थान मिलने पर जिला पंचायत में कार्य सभी कर्मचारियों ने बृजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में जिला पंचायत अधिकारी अंजू पवन भदोरिया को फुल गुलदस्ता भेट कर शुभकामनाएं दें