संगठन की मजबूती के लिए पूरी ताकत के जुटे सभी कार्यकर्ता- राकेश शर्मा
सी एल गौर रायसेन
शहरी क्षेत्र मंडल से लेकर ग्रामीण अंचल क्षेत्र के मंडलों में भारतीय जनता पार्टी की मजबूती के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर भूत स्टार के कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर संगठन की मजबूती के लिए कामकाजी बैठकर लेकर कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर बैठके ले रहे हैं। इसके साथ पार्टी की गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए भी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सामंजस्य बैठाकर कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को सलामतपुर मंडल के बूथ क्रमांक 32 एवं 33 रातातलाई के कार्यकर्ताओं के साथ कामकाजी बैठक ली । इस अवसर पर श्री शर्मा का कार्यकर्ताओं ने पुष्पहारों से स्वागत किया । इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं शक्ति केंद्र प्रभारी गंगाराम चौकसे,मंडल अध्यक्ष रितेश अग्रवाल, सरपंच रघुवीर मीणा, सतीश यादव सहित बूथ अध्यक्ष तथा अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके पश्चात बूथ क्रमांक 27 सलामतपुर में भी कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर पार्टी संबंधी कामकाज के बारे में कार्यकर्ताओं से जानकारी ली, इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शर्मा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पहारों के साथ जोरदार स्वागत किया एवं उनका शाल श्रीफल से सम्मान किया। इस मौके पर अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।