Let’s travel together.

आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध मदिरा जप्त की

0 189

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी जिले में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के निर्देश अनुसार व जिला आबकारी वीरेंद्र सिंह धाकड़ के नेतृत्व मे अवैध मदिरा विक्रय, परिवहन, संग्रहण एवं जहरीली शराब के विरूद्ध जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
शिवपुरी शहर में चल रही अवैध मदिरा की कलारी की सूचना पर शुक्रवार को शिवपुरी वृत्त प्रभारी विनीत शर्मा आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा शिवपुरी के लुधावली में पर्वत सिंह की दुकान पर दबिश देकर कुल 30 पाव प्लेन तथा 20 पाव मसाला मदिरा के जब्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया । उक्त कार्यवाही में वृत्त प्रभारी विनीत शर्मा आबकारी उपनिरीक्षक और आबकारी आरक्षक सतीश जयंत एवं नगर सैनिक राजकुमार का सराहनीय योगदान रहा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आत्मकथा में अर्जुन सिंह के उल्लेख के लिए सोनिया जी का आभार,दाऊ साहब के विचार आज भी प्रासंगिक-अजय सिंह     |     धान की थ्रेसिंग के दौरान भूसे की दिशा को लेकर खूनी संघर्ष, एक की मौत     |     छह महीने बाद भी बीकॉम फाइनल की मार्कशीट का इंतजार, बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     बेगमगंज में श्रद्धा और परंपरा के साथ संपन्न हुआ भगवान चित्रगुप्त पूजन     |     सांची में किन्नर के घर के बाहर से TVS राइडर बाइक चोरी, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात     |     रायसेन कृषि उपज मंडी में सनसनीखेज लूट, मुनीम को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा; ईंट से कुचला चेहरा     |     दिवाली’ को ‘ईद’ बताने के पीछे असल मंशा क्या है-अजय बोकिल      |     1995 से पूजा कर रहे चरण दास बाबा को मंदिर से हटाने की कोशिश, जान से मारने की धमकी का आरोप     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर जल्द शुरू होगा फोरलेन का काम, सफाई शुरू होते ही जगी उम्मीद     |     प्रदेश का कोई भी संगठन कर्मचारियों के साथ न्याय नहीं कर पा रहा है- मुरारी लाल सोनी, वरिष्ठ कर्मचारी नेता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811