अनुराग शर्मा सीहोर
संसदीय चुनाव के पूर्व मध्यप्रदेश में दल-बदल की राजनीति बढ़े जोर-शोर से हुई थी। इस दल बदल की राजनीति में सबसे ज्यादा बाजी सत्ताधारी दल बीजेपी ने मारी थी और बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता टूटकर बीजेपी में शामिल हुए थे। इस दलबदल की राजनीति का बीजेपी को फायदा भी हुआ था और बीजेपी ने प्रदेश की पूरी 29 की 29 सीटें अपने नाम कर ली थी। हालांकि दलबदल की इस राजनीति से कांग्रेस ज्यादा विचलित नहीं दिखी। इधर सीहोर विधानसभा क्षेत्र में भी बीते एक साल में दलबदल की चर्चा बड़ी जोर शोर से चली, लेकिन अमल नहीं हुआ। अब राजनीति के गणितज्ञों का मानना है कि वह अब दल बदल के मूड में नहीं है, क्योंकि राजनीति के चश्में से वह जिस माहौल को देख रहे हैं, उससे उन्हें लग रहा है कि प्रदेश में परिवर्तन होगा। यही वजह है कि अब वह दल बदलने के मूड में नहीं है। हालांकि यह राजनीति है, कुछ कहा नहीं जा सकता। हो सकता है कि हाल ही में बदले हालातों के बीच वह दल बदल ले।