Let’s travel together.

पहला नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ पहले दिन तीन मैच खेले गए

0 156

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

ज़िले के गैरतगंज नगर के पहले जीपीएल प्रीमियर लीग के नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ बुधवार से प्रारंभ हो गया है। इस मौके पर कार्यक्रम के अतिथियों ने पहुंचकर टूर्नामेंट की शुरुआत कराई। पहले दिन तीन मैचों का आयोजन किया गया।
नगर के वार्ड 10 पाठा मोहोल्ला मैदान पर राज आर्यन क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में कास्को बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन शुरू हो गया है। आयोजन के शुभारंभ मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में नप अध्यक्ष जिनेश सिंघई, ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी के प्रदेश महासचिव मुजीब अंसारी, नप उपाध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर, रसीद सेठ, अशोक मामा, शुभम तिवारी, पत्रकार राकेश गौर, पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र राय, रहीम खां, शरीफ कुरैशी, मो आफ़ताब, मो ख़ालिद, सब्बू मम्मा, नासिर हाफिज साहब, मो यूसुफ विशेष रूप से मौजूद रहे। क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच अरशान इलेवन एवं अरबाज इलेवन के बीच खेला गया। कार्यक्रम के शुभारंभ मौके पर अतिथियों ने दोनों टीमो से परिचय लिया तथा फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ कराया। कार्यक्रम को अतिथियों ने संबोधित भी किया। टूर्नामेंट का पहला पुरुस्कार 31 हज़ार रु की राशि ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी के प्रदेश महासचिव मुजीब अंसारी, दूसरा पुरुस्कार 16 हज़ार की राशि ठेकेदार मोहम्मद उमर 16000 एवं विजेता उपविजेता की ट्रॉफी शुभम तिवारी की ओर से रखी गई है। इसके अलावा मेन ऑफ द सीरीज नदीम पठान, प्रत्येक मैच में मेन ऑफ द मैच सलीम पटेल, परवेज अंसारी की ओर से वेस्ट बॉलर, यूसुफ मंसूरी की ओर से वेस्ट बेस्टमेन के पुरुस्कार दिये जा रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811