Let’s travel together.

साँची के जैन श्री होटल में IPL सट्टा पकड़ाया,पुलिस ने सट्टे का 31लाख का रिकार्ड,मोबाइल जप्त,3 गिरफ्तार

0 655

करीब 31 लाख रुपये का लेखा जोखा मिला

सांची रायसेन से देवेंद्र तिवारी
आई.पी.एल.क्रिकेट मेंच पर सटोरियो द्वारा सट्टा खेला जा रहा है जिस पर रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमृत मीना एवं एस डी ओ पी रायसेन श्रीमती अदिती बी सक्सेना के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सांची श्री अमर सिंह निगम के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर जैनश्री होटल के कमरा नंबर 103 में दबिश दी गई। टीम के द्वारा मौके से आई पी एल में RCB VS LUCKNOW SUPERGIANTS के मैच में टीवी एवं मोबाइल फ़ोन पर जीत हार का दाँव लगाते हुए तीन लडको को गिरफ्तार किया गया। जिनसे आईपीएल क्रिकेट मेच पर सट्टा लगाने के बारे में पूछताछ की गई जिन्होने बताया कि हम तीनो आईपीएल मेच पर सट्टा लगाकर रजिस्टर में लिख रहे है तथा मौके पर आरोपीगणो के पास से एक रजिस्टर जिसमे आईपीएल क्रिकेट मेच के अलग-अलग टीमो के नाम पर हारजीत का दाव लगाकर रूपये पैसो को अंको से लिखकर सट्टा खेल रहे थे कि जिसमें उसका हिसाब लगभग 30 लाख 82 हज़ार रूपये के करीबन लेख है एवं सभी आरोपीगणो के हस्ताक्षर है। टीम द्वारा मौके पर तलाशी लेने से आरोपी निखिल जैन एवं अखिल जैन के कब्जे से दो तलवारे भी मिली है। उक्त कार्यवाही में थाना सांची में 4(क) सट्टा एक्ट एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत कायमी की गई।

गिरफ्तार आरोपीगण

1.*निखिल उर्फ कपिल जैन पिता निर्मल जैन* उम्र 24 वर्ष निवासी न्यू बस स्टैंड कैनरा बैंक के ऊपर सांची

2.अखिल उर्फ अक्कू जैन पिता निर्मल जैन उम्र 21 वर्ष निवासी न्यू बस स्टैंड कैनरा बैंक के ऊपर सांची

3.अंशुल जैन पिता सुबोध जैन उम्र 27 वर्ष निवासी इंडस टाउन 11 मील

जप्त मशरूका-
1.सोनी कंपनी का टी वी एवं सेट अप बॉक्स

2. 07 मोबाइल फ़ोन

3.रजिस्टर एवं लीड पेन

4. 02 तलवार

सराहनीय भूमिका

थाना प्रभारी अमर सिंह निगम ,सउनि राजेश बड़गुजर, सउनि राजू यादव,प्र आर केदार सिंह ,प्र आर सुरेंद्र सिंह ,आर सत्येंद्र लोधी एवं आर गगन शर्मा की उक्त कार्यवाही में सराहनीय भूमिका रही।

ज्ञातव्य है कि साँची की होटल्स में एक लंबे समय से जुआ सट्टा,अवैध और गैर कानूनी काम काफी समय से चल रहे है। कुछ दिन पहले ही रायसेन से पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल द्वारा भेजी स्पेशल टीम ने बड़े पैमाने पर चल रहे जुए के कारोबार को पकड़ा था।इस मामले में पुलिस की संलिप्तता भी सामने आई थी। इसी को लेकर साँची के पुलिस थाना प्रभारी मांगीलाल भाटी को निलंबित किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811