Let’s travel together.

भवन विहिन आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए बनाए जाएंगे भवन

0 60

आरटीई के तहत गरीब बच्चों को स्कूलों में दिलाया जाएं प्रवेश

सुरेंद्र जैन रायपुर
रायपुर शहर का राजधानी के अनुरूप विकास करें और पूरे जिले को हम सब मिलकर स्वच्छ और सुंदर बनाएंगे। विधायक एवं जनप्रतिनिधि से सुझाव लेकर यातायात, अपराध नियंत्रण, राजस्व सहित अन्य विषयों पर कार्ययोजना बनायें। यह बात प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने जिले की समीक्षा बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि राजस्व के विवादित या अविवादित सीमांकन के प्रकरणों को जल्द से जल्द निपटारा करने की कार्यवाही करें। कलेक्टोरेट परिसर के रेडक्राॅस भवन के सभागृह में हुई समीक्षा बैठक में विधायक श्री राजेश मूणत, श्री सुनील सोनी, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू, श्री अनुज शर्मा, श्री खुशवंत गुरू साहेब, श्री इंद्रकुमार साहू, कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह, एसएसपी डाॅ. लाल उम्मेद सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि सभी को समय पर राशन उपलब्ध कराया जाएं। नवीन राशनकार्ड का वितरण किया जाएं। स्वास्थ्य विभाग के समीक्षा के दौरान बैठक में कहा गया कि जो स्वास्थ्य विभाग के जो भवन अपूर्ण है उसे पूर्ण किया जाए। विशेष अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनायें। साथ ही आयुष्मान वय वंदना कार्ड योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु वाले वृद्धजनों के लिए कैंप लगाकर योजना का लाभ दें। साथ ही ब्लाॅक स्तर पर दिव्यांगजनों के लिए शिविर लगाकर कार्ड बनाया जा रहा है।


शिक्षा विभाग की समीक्षा के तहत विधायकगणों ने आरटीई और आत्मानंद स्कूल सहित अन्य स्कूलों में शिक्षकों के संबंध में सुझाव दिए। इस पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि आरटीई के तहत यह सुनिश्चित करें कि बीपीएल श्रेणी के बच्चों को अच्छे से अच्छे स्कूल मंे प्रवेश दिलाएं और उन्हें अध्ययन का सकारात्मक वातावरण मिलंे। बच्चों की पढ़ाई के लिए आवश्यक कार्रवाई करें। महिला बाल विकास की समीक्षा के दौरान भवन विहिन आंगनबाड़ी केन्द्रों की जानकारी ली गई और प्रभारी मंत्री श्री कश्यप ने आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए भवन बनाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जनप्रतिनिधियों के सुझाव के अनुरूप ऐसा माॅडल आंगनबाड़ी केन्द्र बनायें जो पूरे प्रदेश के लिए एक उदाहरण बनें। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत जिन हितग्राहियों को अभी राशि मिलना बंद हो गई है। फिर से उसकी समीक्षा कर उन्हें योजना का लाभ दिलाएं। इसके लिए जोनवार शिविर लगाकर कार्य करें।
पुलिस विभाग के समीक्षा के दौरान यातायात तथा कानून व्यवस्था पर चर्चा की गई। शहर की यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित बनाने के लिए सभी विधायक और जनप्रतिनिधियों से सुझाव लेकर कार्य करें। शहर के विभिन्न स्थानों में पेट्रोलिंग तगड़ी करें ताकि अपराध पर नियंत्रण हो और वन विभाग के समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री श्री कश्यप ने निर्देश दिया वन आवश्यक- दिशा निर्देश दिए। साथ ही नगर निगम के विकास कार्याें की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अमृत मिशन योजना के तहत पेयजल पहुंचाने की व्यवस्था सुदृढ की जाएं। साथ ही पीडब्ल्यूडी विभाग को सड़कों की मरम्मत करने के निर्देश दिए। अनाधिकृत निर्माण पर रोक लगाएं। साथ ही प्रधानमंत्री आवास काॅलोनी में पानी की समस्या एवं अन्य समस्याओं का समाधान करें। राजस्व विभाग के समीक्षा के दौरान विधायकों ने आवश्यक सुझाव दिए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि नामांकन-सीमांकन बंदोबस्त त्रुटि के प्रकरणों पर जल्द कार्रवाई करें। बैठक में कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह, एसएसपी डाॅ. लाल उम्मेद सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तेज आंधी-बारिश ने बिगाड़े हालात, बिजली के खंभे और तार टूटे     |     8 दिन में 3 आत्महत्याएं, दीवानगंज क्षेत्र में बढ़ी चिंता, पोस्टमार्टम सुविधा न होने से ग्रामीणों में आक्रोश     |     बालमपुर घाटी बनी मौत की ढलान,18 महीने में 200 से ज्यादा हादसे, फिर खाई में गिरी बोलेरो पिकअप     |     दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार,सामूहिक नहीं बल्कि अलग अलग तारीखों में दो लोगों ने किया था दुष्कर्म     |     तिल्दा-नेवरा अंचल की गौरव चारु पाण्डेय की ऐतिहासिक उपलब्धि पर ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान     |     बिहार का चर्चित इनामी अपराधी नाम बदलकर सरोत्तम स्टील फैक्ट्री में कर रहा था काम     |     भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811