Let’s travel together.

नवागत टीआई की मेहनत रंग लाई शिवम स्टील से चोरी ट्रक बरामद

0 380

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

धरसीवा पुलिस थाने का कार्यभार ग्रहण करते ही नवागत टीआई शिवेंद्र सिंह राजपूत की मेहनत रंग लाई है उन्होंने सांकरा जेके विडियोहाल के समीप शिवम स्टील फेक्ट्री के सामने से चोरी गए ट्रक को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है और चोर को ट्रक व माल सहित गिरफ्तार भी कर लिया है।

चोर ने दी थी एक तरह से चुनोती

धरसीवा पुलिस थाने का जिस दिन नवागत टीआई शिवेंद्र सिंह राजपूत ने कार्यभार ग्रहण किया उसी दिन अज्ञात चोर ने सिलतरा क्षेत्र के सांकरा जेके विडियोहाल में स्थित शिवम स्टील फेक्ट्री के सामने से लोहे से भरे ट्रक को चोरी किया था और एक तरह से अज्ञात चोर ने यूं कहें कि नवागत टीआई को चैलेंज किया था लेकिन नवागत टीआई ने भी “कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं ” वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए अपनी सूजबूझ से कड़ी मेहनत के बाद आरोपी का पता लगा ही लिया और उसे चोरी के ट्रक व माल सहित गिरफ्तार कर साबित कर दिया कि चोर कितना भी चतुर क्यों न हो पुलिस और कानून के रखबालों से बड़ा नहीं हो सकता।
ये है आरोपी
धरसींवा सिलतरा स्थित शिवम स्टील कार्पोरेशन गेट के पास खड़ी ट्रक एवं उसमें भरा एम एस ब्लेड़ के चोरी के आरोप में गुरप्रीत सिंह को गिफ्तार कर उसके कब्जे से ट्रक एवं उसमें भरा एम एस ब्लेड वजनी लगभग 33,720kg जुमला कीमती लगभग 26,00,000/- रूपये ज़ब्त किया गया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अब बांग्लादेश में भी ‘जनादेश चोरी’ के आरोप के क्या मायने?अजय बोकिल     |     फ्लोरोसिस जिला स्तरीय कोऑर्डिनेशन मीटिंग का आयोजन     |     मेहगांव में किशोरी विकास व्यक्तित्व शिविर संपन्न     |     गीदगढ़ गौशाला में मृत पड़ा तेंदुआ, मौत का कारण अज्ञात, तेंदुए की मौत कैसे हुई होगी जांच     |     श्री सिद्धेश्वर धाम सिद्ध गुफा पर राम कथा और अश्वमेध महायज्ञ की पूर्ण आहुति के साथ समापन     |     गोदावरी पॉवर एण्ड इस्पात लिमिटेड में 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा     |     धीवर समाज माँढर परगन के वार्षिक आमसभा में मेघावी छात्र छात्रो का हुआ सम्मान     |     संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई     |     गांव गरीब के भविष्य को उज्जवल बनाना चाहते थे डॉ खूबचंद बघेल     |     शिवपुरी में अचानक मौसम में बदलाव, बारिश और ओलावृष्टि हुई, किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811