Let’s travel together.

गीदगढ़ गौशाला में मृत पड़ा तेंदुआ, मौत का कारण अज्ञात, तेंदुए की मौत कैसे हुई होगी जांच

0 471

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के पंचायत क्षेत्र के गीदगढ़ महुआ खेड़ा स्थित गौशाला परिसर में एक तेंदुआ मृत अवस्था में पड़ा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तेंदुआ का शव कई घंटों से वहीं पड़ा पड़ा हुआ है हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसकी मौत कब और कैसे हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेंदुआ के मुंह से खून निकलता दिखाई दे रहा था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत किसी चोट या आंतरिक रक्तस्राव के कारण हुई हो सकती है। वहीं यह भी संभावना जताई जा रही है कि तेंदुआ का शिकार किया गया हो या वह प्राकृतिक कारणों से मरा हो।
घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर पंचनामा की कार्रवाई करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही तेंदुआ की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल तेंदुआ कितने दिन पहले मरा, यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। ग्रामीणों में घटना को लेकर भय और कौतूहल का माहौल है। इससे पहले भदभदा के रेलवे ट्रैक पर भी तेंदुआ अमृत पाया गया था।
बता दें कि लगातार दीवानगंज, मुस्काबाद, संग्रामपुर, कयामपुर, गीदगढ़,सत्ती , बालमपुर, महुआ खेड़ा, नरखेड़ा, कुलहड़िया, झुंडखोया सहित कई गांवों के आसपास कई दिनों से बाघ और तेंदुआ का मूवमेंट लगातार देखा जा रहा है। साथ हि बाघ और तेंदुआ कई जानवरों का लगातार शिकार भी कर रहे हैं।
बाघ और तेंदुआ लगातार दिखने से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।
यह भी हो सकता है कि बाघ और तेंदुआ का संघर्ष हुआ हो जिसमें तेंदुआ मर गया हो। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि तेंदुआ की मौत किस कारण हुई है हालांकि वन विभाग को सूचित कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811