Let’s travel together.

राकेश शर्मा को दूसरी बार मिली कमान, समर्थकों ने किया जोशीला अभिनंदन

0 484

-संगठन में हर कार्यकर्ता की भूमिका अहम है: श्री राकेश शर्मा

रायसेन। भारतीय जनता पार्टी जिला रायसेन के अध्यक्ष पद पर दूसरी बार नियुक्त हुए राकेश शर्मा का भाजपा कार्यालय पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी की, फूल मालाओं से लादकर और पुष्प वर्षा करते हुए उनका अभिनंदन किया। कार्यालय में प्रवेश के साथ ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल छा गया।
स्वागत समारोह में जिले के वरिष्ठ नेताओं और भाजपा पदाधिकारियों ने मंच की शोभा बढ़ाई। सबसे पहले मध्य प्रदेश शासन के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरेंद्र शिवाजी पटेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी और संगठन प्रभारी सुधीर अग्रवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्षों और मंचासीन अतिथियों का शाल और श्रीफल से सम्मान किया गया।


-जिला अध्यक्ष श्री शर्मा का संबोधन
नवनियुक्त अध्यक्ष राकेश शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा “यह सम्मान और जिम्मेदारी मुझे पार्टी और कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से मिली है। मैं सभी का आभारी हूं और वादा करता हूं कि पूरे समर्पण के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाऊंगा। भाजपा का हर कार्यकर्ता मेरे लिए परिवार के सदस्य की तरह है, और हम सब मिलकर ‘सबका साथ, सबका विकास’ के लक्ष्य को साकार करेंगे।”
श्री शर्मा ने यह भी कहा कि संगठन में हर कार्यकर्ता की भूमिका अहम है, और यह टीम वर्क ही पार्टी को मजबूत बनाता है। उन्होंने उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।


-नेताओं की शुभकामनाएं
स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि राकेश शर्मा जैसे सशक्त और जुझारू नेता को दोबारा अध्यक्ष बनाना पार्टी की मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शर्मा अपने नेतृत्व में संगठन को नई दिशा देंगे। पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने कहा, कि “राकेश शर्मा के नेतृत्व में चारों विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी का विस्तार होगा और संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा।”
डॉ. प्रभुराम चौधरी और संगठन प्रभारी सुधीर अग्रवाल ने भी पार्टी की नीतियों और संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए शर्मा को शुभकामनाएं दीं।


-भव्य आभार आयोजन
स्वागत आभार समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, नरेंद्र सिंह कुशवाहा, सुरेंद्र तिवारी, जमना सेन, कन्हैयालाल शर्मा, और धीरेंद्र सिंह कुशवाहा जैसे गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राकेश तोमर ने किया ।
-संगठन की मजबूती पर जोर
आभार समारोह में भाजपा संगठन को दुनिया का सबसे बड़ा संगठन बताते हुए इसके सिद्धांतों और नीतियों पर चर्चा की गई। सभी नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि राकेश शर्मा के नेतृत्व में भाजपा जिले में और अधिक मजबूती के साथ कार्य करेगी।

न्यूज़ सोर्स- हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन जिला शिक्षा अधिकारी डी डी रजक हटाये गए,निर्मला नंदन तिवारी होगी रायसेन की जिला शिक्षा अधिकारी      |     IAS अधिकारी अनिल डामोर का निधन,विदिशा में थे अपर कलेक्टर     |     ब्लॉक कांग्रेस ने मनाया भावेश बघेल का जन्म दिन     |     एयरपोर्ट की 10 किमी परिधि में कचरा डंपिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई     |     आवास दिवस पर डमरू लाल ध्रुव का आवास का सपना हुआ पूरा, किया गया सम्मानित     |     मोदी के 25 वर्ष के लोकसेवा कार्यकाल पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, 13 कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा     |     स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में इंदौर को बड़ी उपलब्धि, 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में मिला दूसरा स्थान     |     शिक्षक दिवस पर गूगलवाड़ा की प्रतिभाओं का सम्मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया गया नमन     |     बिसनखेड़ा नेशनल हाईवे पर बीच सड़क दिखा बाघ, ग्रामीणों में डर का माहौल      |     बाणगंगा धाम शिवपुरी में 5 अक्टूबर से श्रीमद् भक्तमाल कथा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811