मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल सलामतपुर में केरियर मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला रोजगार कार्यालय, रूट सेट संस्था भोपाल, करियर कॉलेज, आई सेड संस्था, 12 शिवानी, क्रिप्स इंस्टीट्यूट, एसओएस संस्था के द्वारा केरियर के वारे में बच्चों व युवाओं को रोजगार के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सीआरपीएफ से कुमारी रंजीता , भगवान सिंह राठौड़, राकेश शर्मा, शिवनारायण सेन, आकाश चोहान, योगेश कुमार ,सुनील जाटव, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, संजय तिवारी, प्राचार्य अक्षय कुमार गोयल, स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे। जिसमें स्कूल के 286 बच्चों व युवाओं को केरियर व रोजगार के बारे जानकारी दी गई। जिसमें निवसीड आफिस भोपाल से संजय सिंह, सुनील गावंडे, निवसीड श्रीकांत भार्गव, ओमप्रकाश रायकवार, ब्रजेश चिडार ,अंजू चोहान व कार्यकर्ता अंजू पाल, अंशिका प्रजापति ,रोशनी यादव उपस्थित रहे.